जब गाना गाते-गाते वीरू ने ठोका था वनडे में 200, टीम इंडिया का बना दिया था बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 08-12-2025 01:40 PM
भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक ओपनिंग बैटर रहे वीरेंद्र सहवाग के नाम पर कई बड़े स्कोर दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में वो दो तिहरे शतक लगाने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं तो उनके नाम पर वनडे में भी दोहरा शतक दर्ज है। वीरू के नाम से मशहूर इस जोरदार बल्लेबाज ने यह दोहरा शतक साल 2011 में आज ही के दिन (8 दिसंबर, 2011) को ठोका था। वेस्टइंडीज के खिलाफ बने इस दोहरे शतक के बारे में एक खास बात ऐसी थी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल यह हर कोई जानता है कि वीरेंद्र सहवाग को दिग्गज भारतीय गायकों किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गाने सुनने का बेहद शौक हैं। कई बार वे मैदान में ये गाने गुनगुनाने लगते थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ करीब 14 साल पहले वीरेंद्र सहवाग गाना गुनगुनाते हुए चौके-छक्के लगाते रहे और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाला दुनिया का दूसरा बल्लेबाज बन गए थे।

इंदौर में हुआ था वेस्टइंडीज से वो मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 8 दिसंबर 2011 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे मैच खेला गया था। यह मैदान मध्य प्रदेश के ही ग्वालियर से कुछ सौ किलोमीटर दूर ही है, जहां दो साल पहले यानी साल 2009 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक ठोककर साबित किया था कि वे सच में 'गॉड ऑफ क्रिकेट' हैं। वीरेंद्र सहवाग इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। विकेट पर आते ही वीरेंद्र सहवाग ने बल्ले से धमाल मचा दिया। वे किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गाने गुनगुनाते रहे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को बाउंड्री लाइन के पार भेजते रहे

महज 140 गेंद में ठोक दिया था दोहरा शतक

ओपनिंग पार्टनरशिप 22.5 ओवर में 176 रन की हुई, जिसमें दूसरे ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने महज 67 रन बनाए थे। दूसरे विकेट के लिए जुड़े 140 रन में सुरेश रैना (Suresh Raina) ने महज 55 रन का योगदान दिया। हर तरफ वीरू का ही जलवा था। वीरू ने अपने 50 रन 41 गेंद में और शतक 69 गेंद में पूरा किया था। इसके बाद 150 रन पर वे 112 गेंद में पहुंचे, जबकि दोहरा शतक बनाने के लिए अगले 50 रन उन्होंने महज 28 गेंद में ठोक दिए। आखिर में वे 47वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर आउट हुए। उन्होंने 149 गेंद में 25 चौकों और 7 छक्कों की मदद से कुल 219 रन की पारी खेली, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उस समय किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा वनडे स्कोर का रिकॉर्ड था। हालांकि यह रिकॉर्ड 3 साल बाद साल 2014 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तोड़ दिया था।

टीम इंडिया ने बनाया अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर

वीरू की इस पारी से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 418 रन का स्कोर खड़ा किया, जो वनडे इतिहास में आज तक भारतीय टीम की सबसे बड़ी पारी है। वेस्टइंडीज की टीम इस भारी-भरकम स्कोर के सामने दिनेश रामादीन के 96 रन के बावजूद 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को 153 रन से बड़ी जीत मिली थी। खास बात ये थी कि कप्तान होने के बावजूद सहवाग वेस्टइंडीज की पारी में फील्डिंग करने के लिए मैदान पर ही नहीं आए थे। इसे लेकर उनकी बेहद आलोचना भी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.