हल्की-फुल्की बारिश से मौसम ठीक हुआ तो इनका बिगड़ गया बिजनेस

Updated on 01-05-2023 07:23 PM
Air Cooler Price: कूलर के मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर होलसेल और रिटेल कारोबार से जुड़े लोग इस समय मायूस हैं। उनकी मायूसी का कारण मौसम है। इन कारोबारियों का कहना है कि मौसम ने उनके बिजनेस पर एक तरह से ब्रेक लगा दिया है। रिटेल मार्केट से लेकर होलसेल बाजार में ग्राहकों की संख्या घट गई है। आइए जानते हैं कूलर बिजनेस में इन दिनों क्या चल रहा है...

​गर्मी में क्या चाहते हैं आप?

Air Cooler Price: कूलर के मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर होलसेल और रिटेल कारोबार से जुड़े लोग इस समय मायूस हैं। उनकी मायूसी का कारण मौसम है। इन कारोबारियों का कहना है कि मौसम ने उनके बिजनेस पर एक तरह से ब्रेक लगा दिया है। रिटेल मार्केट से लेकर होलसेल बाजार में ग्राहकों की संख्या घट गई है। आइए जानते हैं कूलर बिजनेस में इन दिनों क्या चल रहा है...

​गर्मी में क्या चाहते हैं आप?

कमला मार्केट वेलफेयर असोसिएशन (KMWA) के प्रेसिडेंट प्रदीप भाटिया के मुताबिक रोजाना मौसम चेंज होने से उनका बिजनेस खराब हो रहा है। अखबार और टीवी में खबरें आती हैं कि अगले एक-दो दिनों में बादल छाने वाले हैं। बारिश हो सकती है। यह सब जानकर ग्राहक कूलर खरीदने का प्लान छोड़ देता है। गर्मी पड़ने पर खरीदार मार्केट में दिखते हैं, मौसम बदलते ही सब सूना-सूना हो जाता है।

15 जून तक ही बिकते हैं कूलर

भाटिया का कहना है कि इस सीजन में 2-4 दिन ही अच्छा काम चला है। अप्रैल का महीना तो ऐसे ही चला गया। अब मई में देखना है कि कितना कूलर बिक पाएगा? अधिकतम 15 जून तक कूलर बिकते हैं। फिर बारिश और मॉनसून के आने की खबरों में कूलर बिजनेस ठहर जाता है। अभी तीन अप्रैल तक बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हफ्तेभर तक अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि अच्छी गर्मी पड़ रही होती, तो कूलर कारोबारियों के लिए यह पीक सीजन होता।

1,000 से 10,000 रुपये तक के कूलर

इस साल मार्केट में कई साइज, रेंज और क्वालिटी के कूलर हैं। 9 से 12 इंच के कूलर 1,000-1,200 रुपये में शुरू हो जाते हैं। ये काउंटर कूलर होते हैं। टेबल फैन की तरह किसी मेज पर रख देते हैं, जो चेहरे पर ठंडी हवा फेंकता है। जिनकी दुकान, ऑफिस, गोदाम या घर में कम जगह है, तो वो इन कूलर को खरीदते हैं। पुरानी दिल्ली के बाजारों में इस तरह के कूलर की बड़ी डिमांड है। वहां छोटी दुकानों के काउंटर पर ऐसे कूलर दिख जाते हैं। बड़े कूलर 10 हजार रुपये तक हैं।

पहले का स्टॉक ही नहीं बिक पाया

KMWA के वाइस प्रेसिडेंट लखबीर सिंह का कहना है कि इस समय हल्की-फुल्की बारिश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं देश के बाकि हिस्सों में भी हो रही है। यही वजह है कि दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में भी कूलर मार्केट (Cooler Market) पिटी हुई है। अलग-अलग राज्यों के थोक कूलर खरीदार जो माल पहले लेकर जा चुके हैं, उन्हें बेच नहीं पाए हैं। उनसे बात होती है, तो कहते हैं कि माल बिकेगा, तब दिल्ली आकर नया स्टॉक खरीदेंगे। इसका असर प्रोडक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।

इस साल स्पीड ही नहीं पकड़ा काम

लखबीर सिंह बताते हैं कि बारिश पड़ते ही अगले दिन बाजार से ग्राहक गायब हो जाते हैं। वह तो परमात्मा से दुआ करते हैं कि खूब गर्मी पड़े और कूलर बिकें। बारिश ने किसानों को भी नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बाद हुई है। गेहूं बिक्री पर कम पैसा मिला है। यदि आमदनी कम होगी, तो खर्चा कैसे बढ़ेगा? फरवरी से ही कूलर का काम स्टार्ट हो जाता है। इस साल भी होली तक अच्छा काम निकल रहा था। बाद में बारिश पड़ते ही बिजनेस फिसल गया। तब से स्पीड ही नहीं पकड़ रही।

कई राज्यों में जाते हैं यहां से कूलर

दिल्ली के कूलर बाजार में रिटेल और होलसेल दोनों तरह के क्लाइंट दिखते हैं। नई ​दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित कमला मार्केट तो कूलर का बड़ा बाजार है ही। इसके अलावा इंद्रलोक में कूलर का बड़ा बाजार है। वहीं पास ही में कूलर के काफी मैन्यूफैक्चरर हैं। वहां से दिल्ली एनसीआर ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में भी कूलर की सप्लाई होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.