आर्मी में स्टार बढ़ते हैं तो सैलरी कम हो जाती है! अब पर्सनल पे का सुझाव रक्षा मंत्रालय ने माना लेकिन वित्त मंत्रालय में अटका

Updated on 23-01-2023 05:38 PM
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी में रैंक बढ़ने के साथ यूनिफॉर्म में स्टार भी बढ़ते हैं। लेकिन वन स्टार ऑफिसर यानी ब्रिगेडियर जब प्रमोशन पाकर टू स्टार यानी मेजर जनरल बनते हैं तो उनकी सैलरी कम हो जाती है। इसी तरह थ्री स्टार ऑफिसर यानी लेफ्टिनेंट जनरल की कुल सैलरी भी वन स्टार ऑफिसर से कम है। जबकि यह उनसे दो रैंक ऊपर होते हैं। यह हो रहा है उनकी सैलरी के एक अहम हिस्से मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) की वजह से। इंडियन आर्मी की तरफ से इस विसंगति को दूर करने के लिए 14900 रुपये के पर्सनल पे का सुझाव दिया गया है। इसे रक्षा मंत्रालय ने तो मान लिया है लेकिन एक साल से यह वित्त मंत्रालय में अटका पड़ा है। प्रमोशन के बाद भी कम सैलरी मिलने के कई केस अदालतों में भी हैं। इसी तरह का एक केस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में है जिसकी सुनवाई 21 फरवरी को होनी है। कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय और डीएमए (डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स) से जवाब दाखिल करने को कहा है।
सातवें वेतन आयोग ने आर्मी में मिलिट्री सर्विस पे देना अप्रूव किया था। लेकिन यह ब्रिगेडियर के रैंक तक ही दिया जाता है। आर्मी में ब्रिगेडियर की सैलरी 2 लाख 17 हजार रुपये से कुछ ज्यादा है। उन्हें इस पर 15500 रुपये का एमएसपी मिलता है। जिससे कुल सैलरी करीब 2 लाख 33 हजार रुपये हो जाती है। मेजर जनरल की सैलरी 2 लाख 18 हजार रुपये है। इसी तरह लेफ्टिनेंट जनरल की सैलरी करीब 2 लाख 24 हजार रुपये है। उन्हें एमएसपी नहीं मिलता तो इससे उनकी कुल सैलरी ब्रिगेडियर से प्रमोशन पाकर मेजर जनरल बनने पर कम हो जाती है। सैलरी मेट्रिक्स में जहां ब्रिगेडियर की सैलरी 2 लाख 17 हजार रुपये है वहीं मेजर जनरल की उससे कुछ ज्यादा 2 लाख 18 हजार रुपये हैं। लेकिन एमएसपी न होने से मेजर जनरल की कुल सैलरी कम हो जाती है।
यह मसला 2013 से चल रहा है और आर्मी की तरफ से इसे बार बार उठाया भी जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब आर्मी ने ब्रिगेडियर से ऊपर रैंक में ‘पर्सनल पे’ का प्रस्ताव दिया है जिसे रक्षा मंत्रालय ने तो मान लिया है लेकिन पिछले साल जनवरी से ही यह वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। इसमें कहा गया कि मेजर जनरल को उनकी सैलरी 2 लाख 18 हजार के साथ 14900 रुपये का पर्सनल पे दिया जाए ताकि उनकी कुल सैलरी ब्रिगेडियर जितनी तो हो जाए। इसी तरह लेफ्टिनेंट जनरल को भी पर्सनल पे दे कर उनकी कुल सैलरी ब्रिगेडियर जितनी की जाए।

कई मेजर जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल इस मुद्दे को लेकर आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल में भी गए जिनमें से 13 केस में ट्रिब्यूनल ने उनके पक्ष में फैसला दिया। 13 जजमेंट में से तीन एयरफोर्स के थे जो एयरफोर्स ने लागू भी कर दिए। इससे जुड़ा एक केस रिटायर्ड मेजर जनरल ने 68 दूसरे अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में लगाया है। इसकी अगली सुनवाई 21 फरवरी को होनी है। कोर्ट ने इस तारीख से पहले रक्षा मंत्रालय और डीएमए से कंप्लाइंस (अनुपालन) रिपोर्ट देने को कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.