भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जब पार हो गई थी हद, गरमा गर्मी के साथ हमेशा इन विवादों को रखा जाएगा याद

Updated on 04-02-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब क्रिकेट के मैदान पर उतरती है को दोनों के बीच टक्कर कांटे की होती है। वनडे हो या टी20 या फिर टेस्ट मैच ये दोनों टीमें सिर्फ जीत चाहती है। ऐसे में एक बार फिर रोमांच अपने चरम पर होगा क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में एक दूसरे से टकराने वाली है। सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से नागपुर में जिसके बाद दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में भी मुकाबले खेले जाएंगे।
हालांकि टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है लेकिन इससे पहले आइए जान लेते हैं दोनों टीमों के बीच हुई विवादों के बारे में जिसने क्रिकेट की दुनिया में भूचाल मचा दिया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ती है तो उससे जुड़े विवाद को जरूर याद किया जाता है।
    मंकी गेट भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास के सबसे विवादित लम्हा रहा। यह घटना साल 2007-08 की है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स और भारत के स्पिनर हरभजन सिंह के बीच नोक झोंक हो गई, जिसके बाद साइमंड्स ने हरभजन पर आरोप लगाया कि उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी की है और उन्हें मंकी कहा है।

    इसके बाद तो मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। हरभजन के पक्ष में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी सामने आए जबकि साइमंड्स के लिए रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क थे। मामले की गंभीरता की इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है सिडनी कोर्ट के द्वारा इसकी जांच की गई। हालांकि कोर्ट में हरभजन पर आरोप को सिद्ध नहीं किया जा सका लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक टेस्ट के लिए बैन कर दिया गया था।

    स्मिथ का DRS विवाद

    स्टीव स्मिथ का DRS विवाद भी खूब सुर्खियों में रहा था। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आई थी। इस दौरान बेंगलुरु टेस्ट में DRS विवाद हुआ। दरअसल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की बॉल पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रहे स्टीव स्मिथ के पैड पर लगी, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर ने स्मिथ को LBW करार दिया।
    स्मिथ ने इसके बाद DRS लिया लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया, क्योंकि वीडियो रीप्ले में देखा गया कि स्मिथ ने डीआरएस लेने से पहले ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा था और उनसे इशारे में पूछा जबकि नियम के मुताबिक, डीआरएस लेने से पहले प्लेयर को ड्रेसिंग रूम की ओर नहीं देखना होता है और ना ही कोई इशारे में बात करनी होती है। फिर क्या था इसके बाद विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में बीच मैदान पर तना तानी देखने को मिली थी। इसके बाद ही विराट कोहली कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कभी उनके अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं।

    भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी

    यह घटना साल 2021 की जब भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर स्टेडियम में बैठे दर्शकों के द्वारा नस्लवादी टिप्पणियां की गई। मामले की शिकायत के बाद इसे गंभीरता से लिया और दर्शकों को ऐसा ना करने की चेतावनी दी गई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.