इजरायली सेना ने घर को घेरा तो बिल में छिपा गाजा का लादेन, कब तक बचा पाएगा सुरंगों का जाल?

Updated on 07-12-2023 01:20 PM
तेल अवीव: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) का कहना गाजा में हमास का चीफ याह्या सिनवार जमीन के नीचे छिपा हुआ है। इजरायली सेना ने याह्या सिनवार के घर के आसपास के पूरे इलाको को घेरा हुआ है लेकिन उनको लगता है कि वह घर में नहीं बल्कि भूमिगत सुरंगों के जाल में छिपा है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि उनके सैनिक सिनवार के घर को घेर रहे हैं लेकिन वह भूमिगत होकर बच सकता है। ऐसे में अभी हमें उसे पकड़ने में कुछ समय लगेगा।

आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है कि खान यूनिस सिनवार का गृह क्षेत्र है। हम इस पूरे इलाके को नियंत्रण में लेने के लिए बढ़ रहे हैं लेकिन सिनवार जमीन से ऊपर नहीं है। वह भूमिगत है। हगारी ने इससे ज्यादा जानकारी ना देते हुए कहा कि मैं यह विस्तार से नहीं बता सकता कि हम फिलहाल उसके बारे में कितना जानते हैं। मीडिया में ऐसी चीजों के बारे में बात नहीं की जा सकती है। हमारा काम सिंवर को ढूंढना और उसे मारना है, जिसमें हम लगे हुए हैं। उन्होंने दोहराया है कि जब तक हमास को खत्म नहीं कर देंगे,जंग नहीं रुकेगा।

दक्षिण गाजा में लड़ रही है इजरायली सेना

आईडीएफ ने बुधवार शाम कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस शहर को घेर लिया है और वह इसके बीच में हैं। आईडीएफ ने कहा, सेना की 98वीं डिवीजन ने हमास आतंकी संगठन के गढ़ खान यूनिस शहर में संयुक्त हमला किया। जल्दी ही सैनिकों ने हमास की खान यूनिस ब्रिगेड की सुरक्षा को तोड़ दिया और शहर को घेर लिया। जिसके बाद सेना शहर पर नियंत्रण के लिए बढ़ रही है। सैनिकों ने हथियारों और खुफिया सामग्रियों का पता लगाते हुए हमास के गढ़ों पर कब्जा कर लिया है। सैनिकों ने जमीनी लड़ाई और हवाई हमलों में कई हमास लड़ाकों को मार डाला और करीब 30 सुरंग शाफ्ट का भी पता लगाया।

आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिक उत्तरी गाजा पट्टी में भी आगे बढ़ रहे हैं लेकिन दक्षिण गाजा की लड़ाई काफी अहम है क्योंकि हमास संगठन का पूरा राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व खान यूनिस शहर में ही है। जिसमें याह्या सिनवार, मुहम्मद सिनवार और मोहम्मद डेफ जैसे लोग शामिल हैं। अब इस शहर पर पूरी तरह से इजरायी सेना का घेरा है। आईडीएफ ने कहा है कि हमास लड़ाके सुरंगों का सहारा लेकर लड़ रहे हैं लेकिन ज्यादातर पर जवाबी कार्रवाई में काबू पा लिया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.