जब शार्दुल ठाकुर से मिलीं सुहाना खान... रिस्पेक्ट कैसे करते हैं 'पठान' की बेटी से सीखिए

Updated on 07-04-2023 07:38 PM

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के व्यवहार की तारीफ करने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। टीवी शो और इंटरव्यू में तमाम एक्टर बता चुके हैं कि शाहरुख खान जब भी मिलते हैं तो दिल खोल देते हैं। वेलकम करने से लेकर घर से रवाना होते समय तक मेहमाननवाजी में वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दुनिया के सबसे अमीर एक्टरों में शामिल शाहरुख अपने कोएक्टर और एक्ट्रेस का ध्यान रखते हैं। यहां तक कि जाते समय कार का दरवाजा भी खुद ही ओपन करते हैं।

 
उन्होंने ऐसी ही तरबियत अपने बच्चों को दी है। अब सुहाना खान को ही ले लीजिए। वह कोलकाता नाइटराइडर्स के को-ओनर की बेटी हैं, लेकिन मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड देते समय जब वह शार्दुल ठाकुर से मिलीं तो उनके व्यवहार में सम्मान झलक रहा था। उन्होंने ट्रॉफी शार्दुल को देने के बाद खुद ही उनके बगल में जाकर खड़ी हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार की तारीफ हो रही है।
 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब शाहरुख खान वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड से लड़ाई को लेकर विवादों में आ गए थे तब भी बिटिया सुहाना और बेटे आर्यन ने डांट पिलाई थी। शाहरुख ने इस बारे में बताया था कि उन्हें किस कदर घर पर शर्मिंदा होना पड़ा था। हालांकि, शाहरुख टीम के प्लेयर्स से भी फैमिली की तरह ही मिलते हैं। उनकी फैमिली को भी पूरा सम्मान देते हैं। अक्सर प्लेयर्स की फैमिली के साथ भी उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।
 
खैर, मैच की बात करें तो शार्दुल ठाकुर (68 रन, एक विकेट) के दमदार प्रदर्शन के बल पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हरा दिया। मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रन बनाए थे। जवाब में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम 123 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 4, युवा सुयश शर्मा ने 3 विकेट, जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट झटका।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.