जब अचानक आसमान से बरसने लगे पैसे और मच गई लूट, आखिर क्या है 'नोटों की बारिश' की असलियत?

Updated on 06-07-2023 07:30 PM
मनीला : 'नोटों की बारिश' अभी तक सिर्फ मुहावरों में इस्तेमाल होती थी लेकिन मंगलवार को फिलीपींस में एक तटीय हाईवे पर सचमुच 'नोटों की बारिश' हुई। देखते ही देखते ड्राइवरों और यात्रियों का झुंड सड़क पर गिरे पैसों को बटोरने के लिए दौड़ पड़ा। लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं था। हवा में उड़ते नोट आसमान से नहीं गिर रहे थे बल्कि एक शख्स के टूटे हुए बैग से उड़ रहे थे जो सेबू साउथ कोस्टल रोड पर बाइक चला रहा था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स कुछ व्यवसायों के भुगतानों को लेकर जा रहा था। उसने सारा पैसा, जो लगभग 44 लाख रुपए से 59 लाख रुपए के बीच था, अपने बैग में रखा और बाइक लेकर निकल पड़ा। हाइवे पर चलते हुए उसे पता भी नहीं चला कि कब उसके बैग की ज़िप टूट गई और सारा कैश सड़क पर उड़ने लगा। वास्तव में, उसे इस बारे में पता भी नहीं चलता अगर एक मोटर यात्री ने उसे सचेत नहीं किया होता।

बैग से उड़ गए 14 लाख रुपए

जब तक उसे इस बारे में पता चला तब तक उसके बैग से करीब 14 लाख रुपए से अधिक कैश उड़ चुका था। उसने कुछ गाड़ियों को रोकने की कोशिश की लेकिन वापस नहीं जा सका क्योंकि वहां पहले से ही भारी भीड़ पैसा लूटने में लगी थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग सड़क से पैसे बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग नोट सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं।

पुलिस कर रही पैसे वापस करने की अपील

पुलिस ने भी पैसों को वापस हासिल करने में शख्स की मदद की लेकिन सभी लोगों ने पैसे वापस नहीं किए। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा, 'हम अब निवासियों से पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि यह एक बड़ी रकम है। अगर उन्होंने पैसे वापस नहीं किए तो गरीब शख्स को अपनी जेब से उनका भुगतान करना होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.