पानी से बार-बार बीमार हुआ बेटा तो मिला बिजनेस का आईडिया, ऐसे खड़ी कर दी 1100 करोड़ की कंपनी

Updated on 25-01-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: अगर कोई शख्स कुछ करने की ठान ले तो कोई भी काम असंभव नहीं है। जिंदगी में कोशिश करने पर हर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दुनिया में बहुत से लोग हैं जो मुसीबतें आने पर परेशान हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हीं मुश्किलों में कामयाबी का रास्ता ढूंढ लेते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। महेश गुप्ता ने। केंट आरओ (Kent RO) के फाउंडर महेश गुप्ता को अपने बच्चे की बीमारी की वजह से वाटर प्यूरीफायर बनाने का आईडिया मिला था। दरअसल गंदा पानी क वजह से महेश गुप्ता के दोनों बच्चों को पीलिया हो गया था। ये वो समय था जब पूरे देश में काफी लोग गंदे पानी की वजह से इस समस्या से परेशान थे। बाजार में इस समस्या को दूर करने के लिए कोई अच्छा वाटर प्यूरीफायर नहीं था। महेश गुप्ता ने पाया उस समय बाजार में ज्यादातर वाटर प्यूरिफायर सिर्फ अल्ट्रावायलेट टेक्नोलॉजी पर ही आधारित थे। बस यहीं से महेश गुप्ता को बिजनेस का आईडिया मिला था।

छोड़नी पड़ी नौकरी
महेश गुप्ता ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल में उनकी ऑफिसर वाली नौकरी थी। जब बेटे की बीमारी से उन्हें आरओ बनाने का आईडिया मिला तो उन्होंने नौकरी छोड़कर इसपर काम शुरू कर दिया। इस दौरान उनके पास सिर्फ 20,000 रुपये थे और इसी पूंजी से उन्होंने बिजनेस शुरू किया था। महेश गुप्ता ने अमेरिका से एक मेम्बेर्न और पंप मंगाया, शुरुआत में उन्होंने होम प्यूरीफायर बनाया। लेकिन ये इतना आसान नहीं था। महेश गुप्ता ने 6 महीने तक हर तकनीक को आजमाया लेकिन पानी से अशुद्धियों को अलग नहीं कर सके। 6 महीने तक लगातार कोशिश करने के बाद उन्हें इसका समाधान मिला।


कम कीमत पर बेचा वाटर प्यूरिफायर

वाटर प्यूरिफायर बनाने के बाद उसे बाजार में बेचना उतना आसान नहीं था। केंट आरओ साल 1999 में बनकर तैयार हुआ था। महेश गुप्ता ने पानी की गंदगी को दूर करने क लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) तकनीक की खोज की थी। बाजार में उस समय कई और कंपनियों के आरओ मौजूद थे। ऐसे में महेश गुप्ता ने कम कीमत पर वाटर प्यूरिफायर बेचना शुरू किया। बेहतर मार्केटिंग के लिए गुप्ता ने हेमा मालिनी को केंट आरओ का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। प्रोडक्ट की क्वालिटी को देखते हुए लोगों ने इसे खरीदना पसंद किया और धीरे धीरे यह बिजनेस सफलता के नए आयाम छूने लगा। आज केंट आरओ का बिजनेस वैल्यूशन करोड़ों में है। कंपनी का टर्नओवर 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब कंपनी अब आरओ के अलावा और भी कई प्रोडक्ट्स बना रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.