संजू सैमसन जब घर पहुंचे तो पिता हाफ पैंट और स्लीपर्स में थे, ऐसी सादगी जीत रही दिल, न घमंड, न कोई ईगो

Updated on 11-03-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले संजू ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाइयों को दिया है, जिन्होंने उनके करियर के हर उतार-चढ़ाव में एक ढाल बनकर उनका साथ दिया।

परिवार के साथ भावुक मिलन और माता-पिता का आभार

संजू सैमसन ने अपने पिता सैमसन विश्वनाथ, मां लिगी, भाई सैली और अपने मैनेजर के साथ पुनर्मिलन की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी आंखों में जीत की चमक और परिवार के प्रति प्रेम साफ दिखाई दे रहा था। संजू ने एक दिल छू लेने वाले संदेश में लिखा कि उनके अच्चन (पिता) और अम्मा (मां) ने ही उन्हें एक खिलाड़ी बनने की सीख दी और खेल का सम्मान करना सिखाया। उन्होंने अपने भाई सैली का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि वे तब से उनके साथ खड़े हैं जब उन्होंने जीवन में पहली बार गेंद का सामना किया था।
संजू के अनुसार, परिवार के इसी अटूट भरोसे ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। संजू सैमसन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उस वीडियो में उनका परिवार काफी सिंपल का नजर आ रहा है। उनके पिता और भाई हाफ पैंट और स्लीपर्स में नजर आ रहे हैं।

आलोचनाओं के शोर से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तक का सफर

वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने 5 मैचों में केवल 9.20 की औसत से 46 रन बनाए थे। उस समय उनकी टीम में जगह और काबिलियत पर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप के मंच पर उन्होंने जो बाउंस बैक किया, उसने आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया। संजू ने टूर्नामेंट में गजब की निरंतरता दिखाई और 80.25 की अविश्वसनीय औसत व करीब 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 5 मैचों में कुल 321 रन बनाकर भारत को तीसरा खिताब दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त और फाइनल में ऐतिहासिक पारी

संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। उन्होंने एक टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सर्वाधिक रनों का विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, कोहली ने 2014 में 319 रन बनाए थे, जबकि संजू 321 रन तक पहुँचे। यही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में संजू द्वारा खेली गई 89 रनों की पारी अब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गई है। उनके इस असाधारण प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया और वे आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट के भी प्रमुख सदस्य बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.