जब सचिन तेंदुलकर ने डायपर पहनकर खेली थी खूंखार पारी, श्रीलंका की लगाई थी लंका

Updated on 21-03-2023 09:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं। इसी के साथ उनके नाम कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिनको तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है। क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन सिर्फ दिग्गज बल्लेबाज ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी और उनके महान रिकॉर्ड से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन आज हम आपको उनसे जुड़ी एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे।
अंडरवियर में टिशू लगाकर सचिन तेंदुलकर ने की थी बल्लेबाजी
    दरअसल, 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में सुपर 6 राउंड में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से था। गौरतलब है कि उस समय शानदार फॉर्म में चल रहे सचिन तेंदुलकर का इस बड़े मुकाबले से पहले पेट खराब हो गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच का हिस्सा बनने का फैसला किया। सचिन को मुकाबले के दौरान पेट खराब से बचने के लिए एक अजीबोगरीब तरकीब सूझी। जब वह श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने अपने अंडरवियर में टिशू लगा लिया था। हालांकि तेंदुलकर ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान वापसी ड्रेसिंग रुम में गए थे। इतना ही नहीं बल्कि मैच के बीच में मास्टर ब्लासटर को काफी असहजता महसूस हो रही थी। आपको बता दें कि सचिन ने इस पूरे वाकया का खुलासा उनकी आत्मकथा पर आधारित पुस्तक 'प्लेइंग इट माय वे'में किया था। वहीं तेंदुलकर ने इतनी परेशानी में बल्लेबाजी करने के बावजूद भी श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में शानदार 97 रन की पारी खेली थी।
    कुछ ऐसा रहा सचिन का इंटरनेशनल करियर

    49 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 टेस्ट, 463 वनडे और एकमात्र टी20 मुकाबला खेला है। सचिन ने टेस्ट में 53.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 15921 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 51 शतक और 68 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं वनडे में तेंदुलकर ने 44.8 की ऐवरेज से बल्लेबाजी करते हुए 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाए। इसके अलावा मास्टर ब्लासटर ने 2006 में खेले गए अपने एकमात्र इंटरनेशनल टी20 मैच में 10 रन बनाए थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.