जब रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी बेटी को गोद में उठाया, रिएक्शन देखकर आलिया की भी आंखों में आ गए आंसू

Updated on 08-11-2022 06:16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। फैंस जहां रणबीर-आलिया की बेटी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं, वहीं दूसरी तरफ बेटी को पहली बार गोद लेने पर पापा रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी लाडली की पहली झलक देखकर रणबीर कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

इमोशनल हो गए थे रणबीर कपूर
खबर है कि जब रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी लिटिल प्रिंसेस को देखा और उसे गोद में उठाया तो उनकी आंखें भर आईं। रणबीर कपूर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे और जब उनके परिवार ने उन्हें रोते हुए देखा वह भी अपने आपको रोने से नहीं रोक सके। ये पल आलिया भट्ट के सबसे इमोशनल पलों में से एक था।

ऐसी है रणबीर-आलिया की कहानी
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुलाकात फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है और OTT प्लेटफॉर्म पर भी इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया-रणबीर की दोस्ती प्यार में बदली और इस फिल्म की रिलीज से पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.