नेहरू ने जब पटेल को चिट्ठी लिखकर कहा- मस्जिदों को बचाएं और उन्‍हें दोबारा बनवाएं

Updated on 08-01-2023 05:54 PM
नई दिल्‍ली: बात आजादी के बाद की है। देश के पहले प्रधाानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्‍कालीन गृहमंत्री सरदार वल्‍लभभाई पटेल को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्‍होंने मस्जिदों का मुद्दा उठाया था। नेहरू ने कहा था कि उन्‍हें बताया गया है कि दिल्‍ली में कुछ मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्‍होंने ऐसी मस्जिदों को दोबारा बनवाने के लिए कहा था। ये भी निर्देश दिए थे कि मस्जिदों को बचाया जाए। इस चिट्ठी में नेहरू ने एक मस्जिद का जिक्र कर इसे मंदिर में तब्‍दील किए जाने की बात भी बताई थी। उनके मुताबिक, इस मस्जिद के साथ एक लाइब्रेरी जुड़ी थी। इस लाइब्रेरी की देखरेख का कुछ जिम्‍मा मौलाना आजाद पर था। इसे लूट लिया गया था।
पंडित नेहरू ने पटेल को यह चिट्ठी 22 अक्‍टूबर 1947 को लिखी थी। उन्‍होंने इस चिट्ठी में कहा था कि दिल्‍ली में तोड़ी गई मस्जिदों का मसला इमरजेंसी कमेटी में कई बार उठा है। सरकार ने यही बात कही है कि वह धर्मस्‍थलों की सुरक्षा करने के लिए जिम्‍मेदार है।
मस्‍ज‍िदों पर आर्य समाज के झंडे
नेहरू को बताया गया था कि दिल्‍ली में बड़ी संख्‍या में मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ मस्जिदों पर आर्य समाज या हिंदू महासभा के झंडे लगा दिए गए हैं। चिट्ठी में उन्‍होंने एक मस्जिद का खासतौर से उल्‍लेख किया था। नेहरू ने कहा था कि उन्‍हें बताया गया है कि इस मस्जिद के साथ लाइब्रेरी जुड़ी हुई थी। इस लाइब्रेरी का जिम्‍मा कुछ हद तक मौलाना आजाद के पास था। इस लाइब्रेरी में लूटपाट हुई।
छव‍ि को नुकसान का था डर
पटेल को चिट्ठी लिखते हुए तत्‍कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस तरह की घटनाओं से सरकार की छवि को काफी ज्‍यादा नुकसान हो रहा है। नेहरू बोले थे कि अपने स्‍तर पर वह इन घटनाओं की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। हालांकि, उन्‍होंने कई टूटी हुई मस्जिदें देखी हैं। उन्‍होंने पटेल से पूरे मामले में जांच की जरूरत बताई थी। साथ ही सख्‍त कार्रवाई की भी बात कही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.