ससुर ने निकाह किया तो मैं शौहर की मां बन गई... इस महिला की बात सुनकर आपका दिमाग सन्न हो जाएगा

Updated on 27-04-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है। इसमें बुर्का पहनी एक महिला निकाह के नाम पर अपने साथ हुई ज्यादती बता रही है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। 2.13 मिनट के वीडियो को इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने शेयर किया है। महिला कहती है, 'पहले मैं अपने शौहर के साथ निकाह होकर गई। उसके बाद मुझे तलाक दिया गया। फिर मेरे ससुर ने मुझसे निकाह किया तो इस हिसाब से मैं अपने शौहर की मां बन गई। फिर से मेरे शौहर ने मुझे छोड़ा। फिर उन्होंने भाई से रिश्ता बनाने को कहा कि मतलब मैं उनकी भाभी बन जाऊं। इस तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है कि कब मैं उनकी मां बन जाऊं, भाभी बन जाऊं, बीवी बन जाऊं।'

यह वीडियो कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। महिला का नाम सबीना है। उन्होंने मीडिया को पूरी घटना बताते हुए कहा था, 'मेरी शादी 2009 में हुई थी। उन लोगों ने यह बहाना किया कि मुझे दो साल तक औलाद नहीं हुई और मेरे शौहर ने मुझे तलाक दे दिया। यह बात घर में रखी गई। फिर मेरे ससुर के साथ मेरा हलाला किया गया। फिर उन्होंने (पति) मेरे साथ निकाह किया। 2017 में पति ने फिर से तलाक दे दिया।'

महिला की बात सुनकर आपका दिल बैठ जाएगा। वह आगे बताती हैं, 'मेरे घरवालों ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि भाई से हलाला करो। मैं तो सबके लिए नहीं गई थी वहां? मैं अपने शौहर के साथ रिश्ता कर सकती हूं लेकिन बाप, भाई... सभी के लिए नहीं हूं। मेरे घरवालों ने एतराज किया तो कहा कि इसे ले जाओ। इसे ऐसे ही बिठाकर नहीं खिलाएंगे। बच्चे नहीं हो रहे, इसे अपने घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।'

हलाला खत्म करने की मांग करते हुए महिला ने आगे कहा कि हम औरतें कोई मजाक थोड़ी हैं। तमाशा बनाकर रखा हुआ है। हमारी भी इज्जत है। हमारा भी दिल है, हमें भी दर्द होता है। मर्दों ने हमें पैर की जूती समझ रखा है। एक पहनी, एक उतारी। कब तक यह सब चलेगा। इस पर कानून बनना चाहिए। हलाला जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। इस गंदगी को खत्म हो जाना चाहिए। जब तक औरत की मर्जी न हो, तलाक भी नहीं होना चाहिए। बरेली की सबीना का यह मामला 2018 का है। तब पुलिस ने ससुर पर रेप का मामला दर्ज किया था।
निकाह हलाला क्या होता है
मुस्लिम समुदाय में तलाक देने के बाद पति से फिर शादी करने की यह एक प्रक्रिया बताई जाती है। इसमें तलाकशुदा महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करनी होती है। इसके बाद उसका तलाक होता है और तब वह अपने पति (पुराने) से फिर शादी कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.