जब मां-बाप के पैर धोकर पी गई थीं लता मंगेशकर

Updated on 28-09-2022 06:39 PM

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। लता मंगेशकर इस साल ही हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि लता मंगेशकर जितनी शानदार सिंगर थीं, उतनी ही बेहतरीन से वह लाइफ के हर रिश्ते को निभाती थीं। वह अपने परिवार और पैरेंट्स से बहुत प्यार करती थीं। इतना ही नहीं वह तो अपने माता-पिता को भगवान का दर्जा तक देती थीं। आशा भोसले उनकी बहन ने एक बार एक ऐसा किस्सा बताया था जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए थे।

क्या करती थीं लता मंगेशकर

दरअसल, लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान आशा ने बताया था कि एक बार उन्होंने जिस पानी से अपने माता-पिता के पैर धोए थे, उसी पानी को उन्होंने और लता मंगेशकर ने पिया था। आशा ने कहा था, लता दीदी मेरे से 4 साल बड़ी हैं। वह कहती थीं कि जो बच्चे उस पानी को पीते हैं जिससे उनके माता-पिता के पैर धुले हों वो जिंदगी की ऊंचाई तक पहुंचते हैं। एक दिन जब हम कोल्हापुर में रह रहे थे, उन्होंने मुझे एक कटोरी में पानी लेकर आने को कहा। इसके बाद उन्होंने वो पानी माता-पिता के पैरों पर डाला जो सो रहे थे। इसके बाद हमने उस पानी को हमने अपने हथेली में लिया और फिर उसे पी लिया।

शादी में नहीं गाया

आशा ने एक और किस्सा बताया था जब उन्हें किसी ने शादी में गाना गाने के लिए कहा था। आशा ने कहा था, किसी ने हम दोनों को शादी में गाने के लिए बुलाया था। उन्होंने हमारे लिए मिलियन डॉलर्स की टिकट खरीदी हुई थी। उन्होंने कहा था कि हमें आशा भोसले और लता मंगेशकर चाहिए शादी में गाने के लिए। दीदी ने मुझसे पूछा कि क्या तुम शादी में गाना गाओगी? मैंने मना किया और इसके बाद उन्होंने आगे मना कर दिया। दीदी ने उनसे कहा कि आप हमें 10 करोड़ डॉलर भी दें तब भी हम शादी में गाएंगे क्योंकि हम शादी में गाना नहीं गाते। उस शख्स को काफी निराशा हुई थी।

बता दें कि लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार ने उनके नाम के अवॉर्ड द लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड की घोषणा की थी। ये अवॉर्ड हर साल उन्हें दिया जाएगा जो राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए शानदार और कभी ना भूलने वाला योगदान देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.