पाकिस्तान को जावेद अख्तर ने धोया तो कंगना रनौत ने की तारीफ, लोग बोल- लगे हाथ केस की भी बात कर लो

Updated on 21-02-2023 09:26 PM
जहां एक समय कंगना रनौत गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ थीं। वहीं आज उनकी तारीफ कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में जावेद अख्तर के रिमार्क की सराहना की है। जिसमें उन्होंने मुंबई में हुए आकंती हमले का जिक्र किया था। और कहा था कि उसके आरोपी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी थे, 'हम तो बंबई के लोग हैं। हमने तो देखा हमारे शहर में कि कैसे हमला हुआ था। तो वो लोग तो नॉर्वे से तो नहीं आए थे। न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी-भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो अगर ये शिकायत एक हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।' अब इसी क्लिप को एक्ट्रेस ने रीट्वीट किया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया आना लाजमी है। फिर चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो। अब जब जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने पाकिस्तान के लाहौर में हुए 'फैज फेस्टिवल 2023' में शामिल हुए और वहां पर अपने तीखे शब्दों से सुर्खियों में छा गए तो कंगना भी लाइमलाइट बटोरने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जब मैं जावेद साहब की कविताएं सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसी मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा है। हाहाहा।

कंगना के बदले सुर को लोगों ने ली चुटकी

अब ये ट्विट आने के बाद यूजर्स ने रिएक्शन्स देने शुरू किए। एक ने लिखा- जावेद साहब हमेशा हलत को गलत कहने का जजबा रखते हैं। कल अगर हिंदुत्व के कुरीतियों के खिलाफ बोलोंगे तो क्या आप जावेद साहब की तारीफ करेंगी? एक ने लिखा- भैया इसके सुर ही बदल दिए आपने। एक ने लिखा- परिस्थिति इंसान को क्या से क्या बना देती है। एक ने लिखा- जितना चाहे मक्खन लगा लो। जावेद सर केस वापिस नहीं लेंगे। डबल ढोलकी। एक ने लिखा- लगे हाथ अपने केस के लिए भी उनसे बात कर लो। माफी मांग लो और खत्म करो। एक ने लिखा- दीदी पार्टी बदल ली।

कंगना पर जावेद ने किया है मानहानि का केस

बता दें कि कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर 'बेबुनियाद' आरोप लगाए थे। कहा था कि वह गुटबाजी करते हैं और वह धमका भी चुके हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस ठोंक दिया था। इसके बाद जब भी सुनवाई होती कंगना रनौत कोर्ट पहुंचती ही नहीं। वह हमेशा नदारद रहतीं। एक बार तो उनके खिालाफ वारंट भी जारी हुआ था लेकिन जब वह अंत में पेश हो गईं तो उस वारंट को कैंसिल कर दिया गया था। फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 19 अप्रैल, 2023 को इसकी सुनवाई भी होनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.