ट्रेन के राइट टाइम चलने की बात हो तो जापान है सबसे आगे, फ्लाइट समय पर उड़ाने में कौन है नंबर वन?

Updated on 18-10-2023 02:14 PM
आप मानें या ना मानें, लेकिन यह सत्य है कि एयरपोर्ट पंक्चुअलिटी में हम दुनिया भर में आगे हैं। पंक्चुअलिटी रैंकिंग में भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का कैम्पगौड़ा हवाई अड्डा (Kempegowda International Airport) अमेरिका के साल्ट लेक सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Salt Lake City International Airport) से भी आगे है।

एयरपोर्ट की रिपोर्ट कहां से आई?

डेटा एनालिटिक्स फर्म सीरियम Cirium द्वारा प्रकाशित 'ऑन-टाइम परफॉर्मेंस मंथली रिपोर्ट' में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) को पिछले तीन महीनों से लगातार दुनिया के सबसे समय के पाबंद हवाई अड्डे के रूप में स्थान दिया गया है। इसने पिछले तीन महीने के दौरान लगातार इस पर्फोमेंस को बरकरार रखा।

क्या है पंक्चुअलिटी

बेंगलुरु हवाई अड‌्डे के पंक्चुअलिटी को देखें तो इसने इस साल जुलाई में 87.51 प्रतिशत, अगस्त में 89.66 प्रतिशत और सितंबर में 88.51 प्रतिशत बनाए रखा। वहीं इस दौरान अमेरिका के साल्ट लेक सिटी एयरपोर्ट की पंक्चुअलिटी 87.04 प्रतिशत और हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पंक्चुअलिटी 86.48 प्रतिशत है।

कैसी मापी जाती है पंक्चुअलिटी

एयरपोर्ट की पंक्चुअलिटी में ऑन-टाइम डिपार्चर को देखा जाता है। इस रैंकिंग में उन फ्लाइट्स के प्रतिशत को मापती है जो अपने शिड्यूल्ड टाइम से 15 मिनट के भीतर रवाना हुईं। सीरियम की इस रिपोर्ट में विमान की सीट क्षमता, गेट प्रस्थान कवरेज 80 प्रतिशत या उससे अधिक और फ्लाइट वॉल्यूम जैसे फैक्टर्स के आधार पर हवाई अड्डों को वर्गीकृत करता है।

एयरपोर्ट की कई श्रेणी

हम और आप हवाई अड्डा को सिर्फ हवाई अड्डा मानते हैं। लेकिन टेक्निकल रूप से इसकी तीन मुख्य श्रेणी है। सबसे पहले बड़े एयरपोर्ट जहां 25 से 40 मिलियन पैसेंजर्स हैंडल किये जाते हैं। मीडियम एयरपोर्ट की श्रेणी में वैसे एयरपोर्ट हैं जहां साल में 15 से 25 मिलियन पैसेंजर्स हैंडल किये जाते हैं। छोटे एयरपोर्ट में उन हवाई अड्डों को रखा जाता है जहां साल में पांच से 15 मिलयन पैसेंजर्स हैंडल किये जाते हैं।

बेंगलुरु में कितने फ्लाइट

इस रिपोर्ट में बेंगलुरु से आने-जाने वाली कुल 18,913 उड़ानों (88 मार्गों) में से 89 प्रतिशत उड़ानों को ट्रैक किया गया। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर बीते सितंबर महीने में 79.46 प्रतिशत (सितंबर) अराइवल ऑन टाइम रहा। जहां तक कैंसिलेशन की बात है तो इस रिपोर्ट से पता चला है कि सबसे अधिक संख्या में कैंसिलेशन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हुए। बीते सितंबर में कुल 32,515 उड़ानें रद्द हुईं, जो अगस्त में 27,651 थीं। कैंसिलेशन की सबसे कम संख्या मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां सितंबर में 1,666 कैंसिलेशन और अगस्त में 1,893 कैंसिलेशन हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.