जब कांग्रेस पर भारी पड़ीं इंदिरा गांधी, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ उतारा राष्ट्रपति कैंडिडेट

Updated on 14-03-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: देश की राजनीति ने वह दौर भी देखा है जब इंदिरा गांधी ने अपनी ही पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ अपना राष्ट्रपति कैंडिडेट दे दिया था। न केवल उन्होंने अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा बल्कि अपने विधायकों-सांसदों से ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर वोट देने की अपील की। यह दौर 1969 का था। तब इंदिरा की सरकार और संगठन पर पकड़ मजबूत नहीं थी। ऐसे में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन का अचानक निधन हो गया तो इंदिरा चाहती थीं कि राष्ट्रपति ऐसा हो जिससे उनका तालमेल ठीक रहे। उम्मीदवार तय करने के लिए संसदीय दल की बैठक बैंगलोर (आज बेंगलुरु) में बुलाई गई।
राष्ट्रपति उम्मीदवार पर एक राय नहीं बनी। वोटिंग हुई तो इंदिरा के साथ केवल बाबू जगजीवन राम और फखरुद्दीन अली अहमद ही रहे। संसदीय बोर्ड के बाकी पांच सदस्यों, पार्टी अध्यक्ष निजलिंगप्पा, के कामराज, एसके पाटिल, मोरारजी देसाई और यशवंत राव चव्हाण ने बहुमत से एन. संजीव रेड्डी का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया। इंदिरा के लिए यह असहज स्थिति थी। उनका तर्क था कि वीवी गिरि के नाम पर विपक्षी दलों के साथ सहमति बन चुकी है, इसलिए कांग्रेस वीवी गिरि को ही उम्मीदवार घोषित करे।
इंदिरा ने वीवी गिरि को पर्चा भरने के लिए तैयार किया और बाबू जगजीवन राम के साथ खुद उनकी प्रस्तावक बनकर यह संदेश साफ कर दिया कि वह वीवी गिरि के पक्ष में ही मतदान चाहती हैं। संगठन इंदिरा के विरोधी खेमे के हाथों में था। नतीजा यह हुआ कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जैसे तमाम राज्यों ने संजीव रेड्डी को समर्थन दे दिया। इंदिरा के लिए यह कठिन दौर था क्योंकि अगर अब वीवी गिरि हारते तो इंदिरा के इस्तीफे तक की नौबत आ सकती थी। वीवी गिरि की स्थिति उत्तर प्रदेश से ही मजबूत हो सकती थी। इंदिरा ने खुद ही कमान संभाली।
हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे लोगों से उन्होंने वीवी गिरि के पक्ष में माहौल बनाने को कहा। इंदिरा और पार्टी के आमने-सामने आने से पार्टी टूटती दिख रही थी। कमलापति त्रिपाठी तब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष थे। तमाम लोगों के दखल के बाद कमलापति मान गए और उन्होंने मतदान के एक रोज पहले निजलिंगप्पा को तार भेजकर कांग्रेसियों को स्वतंत्र रूप से वोट का अधिकार देने की बात कही।

आत्मा की आवाज पर पड़े वोटों ने वीवी गिरि की नैया पार लगा दी थी। यूपी से उन्हें 181 वोट मिले थे जबकि रेड्डी को 139 वोट। इस राष्ट्रपति चुनाव में दो तथ्यों पर और गौर किया जाना चाहिए। एक, वीवी गिरि विपक्ष की भी पसंद थे। दूसरे, बैंकों के राष्ट्रीयकरण के फैसले ने सोशलिस्टों और साम्यवादियों को इंदिरा के पक्ष में ला खड़ा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.