जब पिछली बार T20 एशिया कप में भिड़े थे भारत-पाकिस्तान, किसने बारी थी बाजी? 1 बॉल पहले निकला था नतीजा

Updated on 26-08-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: जैसे-जैसे एशिया कप 2025 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसकी एक्साइटमेंट फैंस के बीच में और ज्यादा बढ़ रही है। 9 सितंबर से एशिया कप का 17वां संस्करण दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मैच यूएई के खिलाफ होना है। लेकिन, इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को होने वाला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच हमे एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन, क्या आपको याद है जब पिछली बार टी20 एशिया कप में दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो किस टीम ने बाजी मारी थी? नहीं, आइये आपको बताते हैं।
2022 में हुआ था टी20 एशिया कप में भारत-पाक का आखिरी मैच
दरअसल, एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए थे। पहला मैच ग्रुप स्टेज में हुआ था, जोकि टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं, इसके बाद जब सुपर 4 में दूसरी और आखिरी बार दोनों टीमें भिड़ी थीं तो पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। भारत और पाक के बीच सुपर 4 का मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

टॉस गंवाकर भारत ने की थी पहले बैटिंग

सुपर 4 के मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग की थी। ऐसे में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए थे। केएल राहुल और रोहित शर्मा 28-28 रन बनाकर आउट हुए थे। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया था। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट शादाब खान ने लिए जबकि 1-1 विकेट नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और मोहम्मद नावाज ने लिया।

पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मैच

पाकिस्तान ने 182 रन का टारगेट 1 बॉल रहते चेज कर लिया था। पाकिस्तान ने 5 विकेट से यग मुकाबला अपने नाम किया था। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 रन पाकिस्तान के लिए बनाए थे। मोहम्मद नावाज ने 20 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली थी। अंत में आसिफ अली ने भी 8 गेंदों में 16 रन बनाए थे। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.