जब इतने रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिल रही जगह तो रणजी खेलने का मतलब क्या रह गया?

Updated on 26-06-2023 08:27 PM
नई दिल्ली: ताजा खबर यह है कि आगामी वर्ल्डकप का क्वालिफायर टूर्नामेंट चल रहा है, जहां एक ग्रुप मुकाबले में सबसे कमजोर टीमों में शामिल जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है। अब मजेदार बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम इसी वेस्टइंडीज की मेजबानी में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए लाव-लश्कर समेत तैयार है।पिछले साल जुलाई-अगस्त में भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। तब तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भारत ने सिर्फ एक टी20 मुकाबला गंवाया था। खास बात यह है कि इस दौरे पर बीसीसीआई ने शिखर धवन की अगुआई में अपनी 'B' टीम भेजी थी।

इस बार ऐसी क्या मजबूरी हो गई कि उसने रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली जैसे सीनियर्स को भी इस दौरे पर भेजने का फैसला किया? लगातार दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आशा थी कि टेस्ट करियर के ढलान की और बढ़ते सीनियर्स खुद ही आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाएंगे। कम से कम वेस्टइंडीज के दौरे से खुद को अलग करके कुछ दिन शरीर को आराम देंगे और फिर एशिया और वर्ल्डकप की तैयारी में जुटेंगे। लेकिन लगता है, टीम में स्थान गंवाने का डर उन्हें ऐसा करने से रोक गया।

ध्यान रहे, WTC का अगला फाइनल आते-आते रोहित 38 के,, पुजारा और रहाणे 37 के और विराट कोहली 36 साल के हो जाएंगे। यानि इनका क्रिकेट ज्यादा लंबा नहीं बचा है। जाहिर है, टेस्ट टीम की सूरत को बदलने का सही वक्त आ गया था, जिसकी शुरुआत आगामी वेस्टइंडीज दौरे से होनी चाहिए थी। ऐसा नहीं है कि टेस्ट टीम के लिए भारत के पास बेंच स्ट्रेंथ नहीं है, लेकिन लगता है चयनकर्ताओं की नजर और सोच आईपीएल और सोशल मीडिया की चमकीली दुनिया तक सीमित हो कर रह गई है।

विडंबना यह है कि टेस्ट स्पेशलिस्ट की जगह टी20 स्पेशलिस्ट को अगली पीढ़ी का टेस्ट स्टार बताया जाने लगा है। आईपीएल में सुर्खियां बटोरने वाले यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ टीम में जगह पा जाते हैं। लेकिन वर्षों से डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे अभिमन्यु ईश्वरन और पिछले तीन सीजन से रणजी में तहलका मचा रहे युवा सरफराज खान एक बार फिर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं।

आंकड़ें और हालात बता रहे है कि रणजी में प्रदर्शन अब टीम इंडिया में चयन का पैमाना नहीं रह गया है। वरना 87 फर्स्ट क्लास मैचों में 22 शतक की मदद से 6556 बना चुके 27 साल के ईश्वरन और 37 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 80 के औसत से 3505 रन बना चुके 25 साल के सरफराज खान को नजरअंदाज तो नहीं किया जा सकता था। हालिया फॉर्म की बात करें तो अभिमन्यु के नाम पिछले 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 सेंचुरी है, जिसमें चार शतक 150 प्लस के हैं। जहां तक इंडिया-A के लिए खेलने की बात है, वहां भी साल 2020 से अभी तक अभिमन्यु के नाम सबसे ज्यादा चार शतक हैं। इस दौरान शुभमन गिल और रजत पाटीदार ने दो-दो सेंचुरी लगाई है। सरफराज खान ने पिछले दो रणजी सीजन में सात जोरदार शतक जड़े हैं।

पिछले दो सीजन में उनका औसत क्रमश: 122.75 और 92.66 का रहा है। यदि डोमेस्टिक क्रिकेट में बनाए गए ये ढेर सारे रन भी आपको टीम इंडिया में जगह नहीं दिलवा सकते तो सवाल उठता है कि रणजी खेलने का आखिर क्या फायदा है। अब तो बस आप इंतजार कीजिए। कुछ ही दिनों बाद हमारे बूढ़े और कमजोर होते शेर वेस्टइंडीज पहुंचेंगे और सपाट पिचों पर एक कुंद बोलिंग अटैक पर पूरी ताकत के साथ प्रहार करके सोशल मीडिया पर छा जाएंगे। एक बार फिर उनके बल्लों से निकलते रिकॉर्ड की बात होने लगेगी। इसके साथ ही टेस्ट टीम की सूरत बदलने का विषय जमीदोर हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.