जिसका नाम सुनते ही कांपता है Pakistan, ऐसे Ajit Doval को डर कब लगता है?

Updated on 28-03-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बारे में कहा जाता है कि उनकी चर्चा होने पर पाकिस्तान के हुक्मरानों के पसीने छूटने लगते हैं। वह 7 साल पाकिस्तान में जासूस रहे। उनका नाम जेहन में आते ही एक जासूस, जांबाज, तेजतर्रार और इंटेलिजेंट अफसर की छवि उभरती है। तो क्या डोभाल को कभी डर नहीं लगता है? सोशल मीडिया पर 36 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह हंसते हुए कहते हैं कि खतरा तो हर आदमी को लगता है, डर तो हर शख्स को लगता है। आगे बढ़ने से पहले यह जान लीजिए कि इतिहास में पहली बार किसी पुलिस अधिकारी को एक मिलिट्री ओहदे का वीरता पुरस्कार मिला था। IPS अधिकारी डोभाल को कीर्ति चक्र मिला है। शांति काल में दिया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। भारत के 'जेम्स बॉन्ड' कहे जाने वाले डोभाल नए मिशन के बारे में कहते हैं कि नया ऑपरेशन, नया ऑब्जेक्टिव... ये सोचो कि आज तक मैंने कोई ऑपरेशन किया ही नहीं है। रात गई तो बात गई। जो बीत गया वो खत्म हो गया। कुछ नया सोचो। एक इनोवेशन के बाद तैयारी करिए अगले इनोवेशन की।

भारत के Spy Master अजीत डोभाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1988 में ऐसी स्थिति बनने लगी थी कि आतंकी वारदात करके स्वर्ण मंदिर में चले जाते थे। आतंकियों को भरोसा हो गया था कि इतना जबर्दस्त रिएक्शन हुआ है कि अब भारत सरकार किसी ऑपरेशन के बारे में सोच भी नहीं सकती है। बिना गोली चलाए या खून बहाए आतंकियों से निपटना था। इसके बाद कैसे आतंकियों का हितैषी बनकर उग्रवादी की वेशभूषा में डोभाल अंदर घुसे और उनका सरेंडर कराया, वह अपने आप में मिसाल और जासूसी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वायरल हो रहा वीडियो EPIC चैनल को दिए इंटरव्यू का एक हिस्सा है। इसमें डोभाल से पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगता है? भारत के बॉन्ड कहते हैं कि खतरा सभी को लगता है। इसकी एक टाइमिंग है। कुछ लोगों को घटना से पहले लगता है। कुछ लोगों को घटना के वक्त लगता है और कुछ को घटना के बाद लगता है। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मैं थर्ड कैटगरी वाला आदमी हूं। घटना से पहले मेरा दिमाग शायद उस बात पर नहीं रहता है कि इसमें मेरे लिए डेंजर कितना है। जब हो रही होती है तो सारा माइंड फोकस्ड रहता है कि आप कर क्या रहे हैं। जब सब कुछ हो जाता है। आप घर आ जाते हैं। सिगरेट पीने लगते हैं फिर लगता है यार क्या हो सकता था।' यह कहकर डोभाल ठहाका लगाकर हंस पड़ते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.