शराब की तस्करी करते पकड़ा तो पता चला 4 माह में 11 चोरियां भी कर चुका

Updated on 13-04-2024 12:13 PM

कोलार पुलिस ने 26 साल के एक शराब तस्कर को पकड़ा है। जब उससे पूछताछ की तो उसने कबूला ​की 4 माह में उसने चोरी की 11 वारदातों को अंजाम ​दिया है। इतना ही नहीं उस पर 23 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 52 लीटर अवैध शराब और 4 लाख का माल जब्त किया। उसने अधिकतर चोरियां कोलार इलाके में ही की है।

साल 2015 में उसके खिलाफ कोलार में ही पहला अपराध दर्ज हुआ था। उसकी खासियत यह है कि वह सिर्फ नकदी चुराने के लिए घर में घुसता था। वहीं, खाना खाता और फिर उसी घर की बाइक लेकर चंपत हो जाता था। पैसे खत्म होने के बाद वह इलाके में फिर चोरी करने आ जाता। कोलार पुलिस ने 5 अप्रैल काे कोलार के अब्बास नगर में एक युवक बाइक बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ा था। वह अवैध रूप से चाेरी की बाइक से शराब बेच रहा था।

चोरी का माल अपने दोस्त को बेचता था भीम

पूछताछ में पता चला कि यह तो इलाके का शातिर चोर है। आरोपी की पहचान मूलत: नसरुल्लागंज निवासी 26 साल के भीम गौड़ पिता जयनारायण गौड़ के रूप में हुई। उसने चोरी का माल अपने दोस्त नीलेश परते तथा रोहित उइके को बेचना बताया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नसरुल्लागंज निवासी 23 साल के नीलेश परते पिता राघौ सिंह को पकड़कर उससे चोरी का माल बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। इधर एक अन्य आरोपी रोहित उइके से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की आरोपी की पहचान, 4 लाख का माल जब्त
टीआई कोलार आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी भीम पर साल 2015 से अब तक 23 अपराध दर्ज हो चुके हैं। ​ उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो सकी। वह घर में सिर्फ नगदी चुराने की नियत से घुसता था। सबसे पहले वह खिड़की के रास्ते से अंदर जाने का प्रयास करता था, ताकि किसी को पता न चले। खिड़की से नहीं घुस पाने पर वह ताला तोड़कर अंदर जाता था। सबसे पहले किचन में जाकर खाना खाता था। उसके बाद वह नगदी खोजता था। जितने भी नगद रुपए मिले वह उसे लेकर घर से गाड़ी लेकर चंपत हो जाता था।

पैसे खर्च होने तक वह घूमता था। फिर बाइक को बेच देता या कहीं छोड़ देता था। पैसे खत्म होने के बाद से फिर से इलाके में आकर सूने मकानों को निशाना बनाता था। अब तक उसके पास से सोना-चांदी के जेवरात, 3 मोटरसाइकल एवं 1 स्कूटर बरामद किया गया जा चुका है। तीन चोरी उसने अपने साथी सोनू जाटव के साथ करना बताया। आरोपी सोनू जाटव पुलिस की गिरफ्त से दूर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.