ब्रह्मानंद को प्रत्याशी बनाया तो दिल्ली से पड़ा डंडा :मंत्री बोले- बीजेपी प्रभारी को लगी फटकार,कांग्रेस से आदिवासी नाराज नहीं थे.. इसलिए हम जीते

Updated on 09-12-2022 07:22 PM

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि ब्रह्मानंद को प्रत्याशी बनाने पर छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के जो BJP प्रभारी थे, उन्हें दिल्ली से ठंडा पड़ा है। ऐसे प्रत्याशी को मैदान में क्यों उतारा? कांग्रेस से आदिवासी नाराज नहीं थे। परिणाम यह हुआ कि हम यह उपचुनाव जीत गए।

सवाल - कांग्रेस के लिए उपचुनाव की यह ऐतिहासिक जीत रही। आप इस चुनाव को आप किस नजरिए से देख रहे हैं?

जवाब- चुनाव को चुनाव के नजरिए से देख रहे हैं। मतदाता भगवान होते हैं। मैं भी एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। हम कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के निर्देश का पालन करते हैं। झंडी बांधों, जिंदाबाद के नारे लगाओ। भूपेश बघेल जो निर्देश देते हैं मैं उनके निर्देशों का पालन करता हूं। पिछले 4 सालों में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में जो काम किए हैं यह उसी का परिणाम है कि हम चुनाव जीते हैं।

सवाल- इस उपचुनाव में क्या कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती आरक्षण का मुद्दा था? क्योंकि इसी मुद्दे के साथ BJP भी जनता के बीच जा रही थी और चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ खड़ी थी।

जवाब- मैं शुरू से कहता आ रहा था कि हमसे आदिवासी नाराज नहीं थे। आदिवासियों को जबरन आगे लाकर खड़ा किया जा रहा था। आदिवासियों को कांग्रेस के साथ लड़ाया जा रहा था। बस्तर की जनता नेहरू-गांधी पार्टी के साथ है। कांग्रेस पार्टी के साथ है। भाजपा और RSS आदिवासियों को कांग्रेस के साथ भिड़ा रहे थे। लेकिन, अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

सवाल- भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर रेप के आरोप लगे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने झारखंड की पुलिस भी आई थी। आप को क्या लग रहा है, इन्हीं मामलों को लेकर क्षेत्र की जनता उनसे नाखुश थी?

जवाब- इस बात को बोलना मैं पसंद नहीं करता हूं। लेकिन, इतना है ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में खड़े करने पर यहां के भाजपा प्रभारियों को दिल्ली से बहुत डंडा पड़ा है। ऐसे प्रत्याशी को खड़े नहीं करना चाहिए। आदिवासी कभी भीख नहीं मांगता, डकैती नहीं करता। आदिवासी ईमानदार होता है।

सवाल- आपने बृजमोहन अग्रवाल को एक चैलेंज किया था कि यदि भाजपा जीतती है तो आप यहां कदम नहीं रखेंगे और हारती है तो वे कदम नहीं रखेंगे।

जवाब- बृजमोहन अग्रवाल खुद को छत्तीसगढ़ का एक ताकतवर नेता समझते हैं। सिर्फ पैसे के दम पर और अपने पावर के दम पर। मैं तो तेंदूपत्ता तोड़ने वाला हूं, गरीब हूं। गरीब भी उतना ही खाना खाता है और सेठ भी उतना ही खाना खाता है। गरीब को सताओगे तो विधानसभा मत आना। मैं यह चुनौती दिया था और मैं इसी पर कायम हूं।

इससे पहले मंत्री अनिला भेड़िया ने तंज कसा

कांग्रेस की जीत के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी। मंत्री ने उपचुनाव में जीत का पूरा श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद की हार पर उन्होंने तंज भी कसा है। अनिला भेड़िया का कहना है कि ब्रह्मानंद ने नामांकन में गलत जानकारी दी। जनता से झूठ बोला। हमने रेप का मामला उजागर किया और जनता ने अपना काम किया है।पचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद एनएसयूआई ने ट्वीट कर भानुप्रतापुर की जनता का आभार जताया था। उन्होंने लिखा था कि 'आप सबने मिलकर बुराई को भी हराया है। आगे लिखा था कि जब भाजपा बलात्कारी के साथ खड़ी थी, आपने सबके मुंह पर लोकतांत्रिक तमाचा मारा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.