बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान हुए फेल तो बजी पाकिस्तान की बैंड

Updated on 24-09-2022 05:58 PM

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 63 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाते हुए 7 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। कराची में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने बेन डकेट और हैरी ब्रुक के अर्धशतकों की मदद से 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके सामने मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 ही रन बना सकी। पिछले मैच के हीरो रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान फेल हुए जिसके बाद इंग्लैंड ने अपना शिकंजा कसा। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 40 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली, मगर वह टीम की जीत के लिए नाकाफी थी।

पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दूसरे टी20 में 199 रन बोर्ड पर लगाने वाली इंग्लैंड की टीम जानती थी कि अगर उन्हें पाकिस्तान की फ्लैट पिचों पर मैच जीतने हैं तो इससे अधिक का स्कोर खड़ा करना होगा। हालांकि इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। फिलिप साल्ट 8 तो डेविड मलाना 14 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 40 रनों की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड को तीसरा झटका 8वें ओवर में लगा था। जैक्स के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रुक ने बेन डकेट के साथ मिलकर मेजबानों के धागे खोल दिए। बेन डकेट ने 42 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए, वहीं ब्रुक ने मात्र 35 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रनों की तूफानी पारी खेली।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के इस बार बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। दोनों सलामी बल्लेबाज 8-8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद ही ऐसे गेंदबाज दिखे जो इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक के आगे टिक पाए, उनके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे मार्क वुड ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.