कब और कहां होगी 'द केरल स्टोरी' ओटीटी पर रिलीज? बस होने वाला है बड़ा ऐलान

Updated on 31-05-2023 09:23 PM
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही इसका 200 करोड़ का आकंड़ा पार हो चुका है। वहीं फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार है। अब 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी पर प्रीमियर होने की बड़ी डिटेल सामने आ रही है। आइए बताते हैं अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' कब और कहां घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) के डिजिटल राइट्स जी5 को मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अगले महीने तक ओटीटी पर दस्तक दे। हालांकि अभी तक 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी रिलीज डेट (The Kerala Story OTT Release Date) सामने नहीं आई है और न ही मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा की है।

200 करोड़ के पार 'द केरल स्टोरी' की कमाई

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडानी और सोनिया बलानी की 'द केरल स्टोरी' ने चार हफ्तों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर लिया है। सिर्फ चौथे हफ्ते में ही इसकी साढ़े दस करोड़ रुपये कमाई थी। इन आकंड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी भी इसका क्रेज फैंस के बीच हैं और मेकर्स को बॉक्स ऑफिस से अच्छा खासा बिजनेस मिल रहा है।

द केरल स्टोरी की कहानी और बैन

बता दें 'द केरल स्टोरी' की रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। बंगाल से लेकर तमिलनाडु (कुछ मल्टीप्लैक्स) में तो इसे बैन से भी जूझना पड़ा। 'द केरल स्टोरी' में फातिमा बे यानी शालिनी उन्नीकृष्णन से लेकर तीन अन्य लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें आंतकी संगठन ISIS में झोंक दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.