जब मिस इंडिया के लिए रैंप पर चली थीं 20 साल की मासूम सी तापसी, देखती रह गईं जीनत अमान और तब्बू

Updated on 27-05-2023 08:19 PM
तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है। एक्ट्रेस ने एक लंबा सफर तय किया है और आज जिस भी मुकाम पर पहुंची हैं, वो पूरी तरह से केवल उनकी मेहनत का ही फल है। तापसी ने फिल्मों में लंबा रास्ता तय किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि तापसी ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले क्या किया। तापसी ने महज 20 साल की उम्र में मिस इंडिया के लिए रैंप वॉक किया था। उस वक्त वो काफी क्यूट लग रही थीं। तब्बू और जीनत अमान जैसी हस्तियां उन्हें देखते रह गई थीं।

यहां ग्लैमर की दुनिया के साथ उनके शुरुआती कोशिश की एक झलक है। 20 साल की उम्र में Taapsee Pannu ने मिस इंडिया 2008 में हिस्सा लिया था और ब्यूटी पेजेंट इवेंट का उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गुलाबी रंग के कपड़े पहने, क्लिप में तापसी रैंप वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में तापसी ने खुलासा किया कि वह अपनी मां निर्मलजीत पन्नू के सपने को पूरा करने के लिए कॉम्पटिशन में भाग ले रही हैं। आत्मविश्वास से भरी तापसी ने शेयर किया था, 'मैं राजधानी दिल्ली से हूं। यह प्रतियोगिता मेरे से ज्यादा मेरी मां का सपना रहा है। वह ऐसा नहीं कर सकीं, इसलिए मैं आज उनका सपना पूरा करने के लिए यहां हूं। भारत को अंतरराष्ट्रीय ताज, मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जीते काफी समय हो गया है। मुझे लगता है, मैं इसे वापस पा सकती हूं।'

तापसी पन्नू की आनेवाली फिल्में

तापसी ने 2010 में तेलुगु फिल्म 'झुम्मंडी नादम' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने 2013 में 'चश्मे बद्दूर' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। उनकी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ फ्रेम शेयर कर रही हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में स्क्रीन पर आने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.