जब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेलने उतरे 2 पाकिस्तानी, एक तो मानता था सबसे बड़ा दुश्मन

Updated on 10-07-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच अगर कोई मैच भी है तो उसमें जंग जैसा तनाव देखने को मिलता है। अक्सर दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के बारे में रोचक किस्से भी सुनाते हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीयों में खिलाफ अक्सर बदजुबानी करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ या सौरव गांगुली के बारे में कुछ कहने से बचते हैं, लेकिन इस मामले में सईद अजमल अलग हैं। उन्होंने हमेशा खुद को तुर्रम खां बताया और सबसे ऊपर आंका। एक बार तो उन्होंने कहा था कि सचिन उनसे डरते थे, इसलिए पाकिस्तान से सीरीज से पहले ही वनडे से संन्यास ले लिया।

दूसरी ओर, इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि सईद अजमल महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में एक ही टीम से खेले। यह थोड़ा हैरान करने वाली बात है, लेकिन 100% सही है। इस बारे में खुद सईद अजमल ने भी बताया है। दरअसल, इंग्लैंड में एक मैच मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के बीच खेला गया। 5 जुलाई, 2014 को सचिन तेंदुलकर MCC XI के कप्तान थे, जबकि शेन वॉर्न ROW XI का नेतृत्व कर रहे थे।

सचिन की कप्तानी वाली टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल रहे थे। सईद अजमल के अलावा उमर गुल भी शामिल थे। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एमसीसी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। शेन वॉर्न की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 293 रन बनाए थे। उसके लिए सबसे अधिक युवराज सिंह ने 134 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 132 रन ठोके थे। उन्हें सचिन ने आउट किया था, जबकि पॉल कॉलिंगवुड ने 40 और पीटर सिडल ने नाबाद 33 रन की पारी खेली थी। सईद अजमल ने 4 विकेट झटके थे, जबकि 2 विकेट ब्रेट ली के नाम रहे थे।

एमसीसी ने जवाब में 45.5 ओवरों में ही जीत दर्ज की थी। आरोन फिंच और सचिन तेंदुलकर के बीच पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई थी। सचिन 44 रन बनाकर आउट हुए तो आरोन फिंच ने 145 गेंदों में 181 रन ठोकते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के ठोके थे। शिवनारायण चंद्रपॉल ने नाबाद 37 रन की पारी खेली थी, जबकि ब्रायन लारा ने 23 रन बनाए थे।

ऐसी थी दोनों टीमें
मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब: 
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), आरोन फिंच, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल, क्रिस रीड (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी, उमर गुल, ब्रेट ली, सईद अजमल, शॉन टैट

रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड: एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), वीरेंद्र सहवाग, तमीम इकबाल, केविन पीटरसन, युवराज सिंह, पॉल कॉलिंगवुड, शाहिद अफरीदी, पीटर सिडल, टीनो बेस्ट, शेन वार्न (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.