नामीबिया से मैच के पहले यह क्या? अभिषेक शर्मा अनफिट, जसप्रीत बुमराह पर भी बड़ा अपडेट

Updated on 11-02-2026 12:03 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके पेट में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते वह प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर का टीम से जुड़ना राहत की बात है।

रेयान टेन डोएशे ने दिया अपडेट

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मंगलवार को कहा, वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं और आज अभ्यास करेंगे। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।' इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली।
यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नजर आया। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स (क्रिकेट के विशेष जूते) बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। डोएशे ने कहा, ‘बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। हम शुक्रवार को अभ्यास के बाद टीम को अंतिम रूप देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.