कोर्ट मार्शल के बाद वायुसेना के उस अफसर का क्या होगा?

Updated on 12-04-2023 07:52 PM
नई दिल्ली: बालाकोट हमले के बाद बडगाम में अपनी ही वायुसेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को मार गिराने का ऑर्डर देने वाले ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी (Suman Roy Chowdhury) की कोर्ट मार्शल के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त का आदेश सुनाया दिया है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तान ने जवाबी हमला करने की कोशिश की थी तब चौधरी श्रीनगर वायुसेना स्टेशन के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर थे। अब सवाल उठता है कि क्या कोर्ट मार्शल के बाद चौधरी की नौकरी चली जाएगी? कोर्ट मार्शल के बाद किसी जवान या अधिकारी के पास क्या ऑप्शन होता है? आइए समझते हैं।

-कोर्ट मार्शल के आदेश पर रोक के लिए चौधरी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी है। ऐसे में जबतक कोर्ट कोई फैसला नहीं सुनाएगा तबतक कोर्ट मार्शल के आदेश पर तामील नहीं हो सकता है।
-कोर्ट मार्शल के आदेश के बाद वायुसेना चीफ की तरफ से उसे मंजूरी लेनी होती है। लेकिन वायुसेना चीफ भी कोर्ट मार्शल के आदेश पर तभी कोई फैसला कर सकते हैं जब हाईकोर्ट का कोई निर्णय न आ जाए।

-आर्मी एक्ट 1950 के सेक्शन 164 के तहत आरोपी के पास एक आरोप से पहले और एक आरोपी सिद्ध होने के बाद याचिका डालने का नियम है। प्री कन्फरमेशन पिटिशन कमांडर के पास जाता है। जो इस मामले को देख सकते हैं। आरोपी सिद्ध होने और नौकरी से बर्खास्तगी के बाद पोस्ट कन्फरमेशन याचिका सरकार के पास दाखिल की जा सकती है।

-इन दो विकल्प के खत्म होने के बाद आरोपी आर्म्ड फोर्सेज ट्राइब्यूनल में अपील कर सकता है। ट्राइब्यूनल के पास सजा को निलंबित करने का अधिकार होता है।

जानिए क्या है पूरा मामला


फरवरी 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की थी। लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच टक्कर चल रही थी। ग्रुप कैप्टन (सेना के कर्नल रैंक के बराबर) चौधरी उस वक्त श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर थे। बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद Mi-17 हेलिकॉप्टर एयरफील्ड से लौट रहा था तभी उसे मार गिराया गया था। इजरायल की स्पाई डार क्विक रिएक्शन एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में वायुसेना के 6 जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई थी। सेना ने इसे युद्ध की आशंका के बीच इसे 'ब्लू ऑन ब्लू' घटना करार दिया था।

कोर्ट मार्शल के दौरान ग्रुप कैप्ट चौधरी को 5 आरोप का दोषी पाया गया। इसमें M-17 हेलिकॉप्टर की बिना पहचान किए कि वो दोस्त हैं या दुश्मन उसपर हमले का आदेश देना, ट्रांसपॉन्डर सिस्टम को स्विच ऑफ करना नियमों का उल्लंघन था, अगर IFF रेडार ऑन रहता तो हेलिकॉप्टर की पहचान हो पाती। अक्टूर 2019 कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के बाद तत्कालीन वायुसेना चीफ आर के एस भदौरिया ने कहा था कि ये हमारी गलती थी। हमारे मिसाइल ने ही M-17 हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। यह बहुत बड़ी गलती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.