स्टिंग में फंसे चीफ सिलेक्टर Chetan Sharma का अब क्या होगा? BCCI जल्द सुना सकती है फैसला!

Updated on 15-02-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण विवाद में फंस गए। बीसीसीआई ने हाल में चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था।
चेतन शर्मा को जी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया है। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी टीम से बाहर हैं और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है।

शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहं की लड़ाई थी। इस बारे में जब शर्मा से संपर्क किया तो वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। पता चला है कि बीसीसीआई इस मामले पर गौर कर रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुबंध से जुड़े होते हैं और उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं होती है।

चेतन शर्मा पर कौन करेगा फैसला?
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘बीसीसीआई के सचिव जय शाह चेतन के भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। प्रश्न यह उठता है कि क्या टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या या वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यह जानते हुए कि चेतन आंतरिक चर्चाओं का खुलासा कर सकते हैं, उनके साथ चयन बैठक में बैठना चाहेंगे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.