आईपीएल 2023 में क्या-क्या होगा नया, इन 5 नियम से बदल जाएगी क्रिकेट की परिभाषा, खूब आने वाला है मजा

Updated on 29-03-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का एक्शन चंद दिनों में ही दिखने वाला है। 31 मार्च की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स (GT vs CSK) की टक्कर होगी। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। करीब दो महीने बाद 28 मई को चैंपियन का फैसला हो जाएगा। लेकिन इस बार का आईपीएल सीजन काफी अलग होने वाला है। बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए हैं। आएई आपको उन सब के बारे में जानकारी देते हैं।

1. इम्पैक्ट प्लेयर रूल

आईपीएल 2023 से पहले जिस नियम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वो इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर है। इसमें कोई भी टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी को बदल सकती है। लेकिन अगर टीम विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर चुनती है तो उसे विदेशी को ही बाहर करना होगा। एक समय में मैदान पर पहले की तरह 4 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।

हर पारी में इम्पैक्ट प्लेयर को 14वें ओवर से पहले लिया जा सकता है। इसके लिए नया इशारा भी बनाया गया है। अंपायर अपना हाथ ऊपर क्रास करके यह जानकारी देंगे कि इम्पैक्ट प्लेयर मैच में शामिल हो चुका है। इम्पैक्ट प्लेयर की जगह मैदान से बाहर गया खिलाड़ी फिर मैच में हिस्सा नहीं लेगा। टॉस के समय ही टीमों को चार इम्पैक्ट प्लेयर बताने होंगे। उनका इस्तेमाल ही मैच में किया जा सकता है।

2. टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन का ऐलान

अभी तक कप्तानों को टॉस से पहले ही प्लेइंग इलेवन बताना होता था। लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं होगा। कप्तान टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन बताएंगे। कप्तान 2 अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आ सकते हैं। टॉस के परिणाम के आधार पर वह अपना प्लेइंग इलेवन दे सकते हैं।

3. वाइड और नो-बॉल के लिए डीआरएस

विमेंस प्रीमियर लीग में देखा गया था कि टीमें वाइड और नो-बॉल के लिए भी डीआरएस ले रही थीं। अब आईपीएल में भी ऐसा होने वाला है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम अगर अंपायर के वाइड या नो-बॉल के फैसले पर सहमत नहीं है तो डीआरएस ले सकती है।

4. अनफेयर मूवमेंट पर डेड बॉल

विकेटकीपर या मैदान पर मौजूद कोई भी फील्डर गेंद डाले जाने के दौरान अनफेयर मूवमेंट करता है तो अंपायर उसे डेड बॉल करार देंगें। इसके साथ ही बल्लेबाजी टीम को पेनल्टी के रूप में 5 रन भी दिए जाएंगे।

5. स्लोओवर रेट पर मैच में ही सजा

आईपीएल में स्लोओवर रेट की चर्चा खूब रहती है। लेकिन इस बार ऐसा होने पर मैच में ही सजा मिलेगी। इंटरनेशनल टी20 की तरह कटऑफ टाइम के बाद जितने भी ओवर डाले जाएंगे, उस दौरान बाउंड्री पर 4 ही खिलाड़ी रहेंगे। सामान्य स्थिति में पावरप्ले के बाद 5 फील्डर बाउंड्री पर रह सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.