CJI क्या बने, हमें टाइम ही नहीं देते पापा... शिकायत पर बेटियों को काम दिखाने सुप्रीम कोर्ट ले आए जस्टिस चंद्रचूड़

Updated on 07-01-2023 05:35 PM
नई दिल्ली: क्या पापा! जब से देश के प्रधान न्यायाधीश बने हैं, तब से हमें बहुत कम वक्त देने लगे। जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) की दोनों बेटियां लगातार शिकायत कर रही थीं। देशभर से गंभीर मुकदमों को निपटाने वाले जस्टिस चंद्रचूड़ बेटियों की शिकायतों का ही समाधान नहीं कर पा रहे थे। वो बेटियों को समझाते कि अब काम बढ़ गया है, इसलिए कम वक्त मिल पाता है। लेकिन शिकायतें कम नहीं हो रही थीं। फिर पिता को लगा कि इन्हें दिखाना जरूरी हो गया है कि पद बढ़ने के बाद जिम्मेदारी कितनी बढ़ गई है, इसलिए दोनों बेटियों को ले आए सुप्रीम कोर्ट। माही और प्रियंका शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय पहुंचीं।

पिता का रुतबा देखा, काम के बोझ का भी अहसास किया


जस्टिस चंद्रचूड़ सुबह करीब 10 बजे अदालत परिसर पहुंचे और आगंतुक गैलरी से होते हुए बेटियों को अपने अदालत कक्ष (अदालत संख्या एक) ले गए और उनसे कहा, 'देखिए, मैं यहीं बैठता हूं।' सूत्रों ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश बेटियों को अपने वर्क प्लेस के बारे में बताते हुए अपने कक्ष में ले गए और उन्हें वह स्थान दिखाया जहां जज बैठते हैं और जहां से वकील अपने मामलों की पैरवी करते हैं। माही और प्रियंका जैसे ही अपने पिता के चैंबर में पहुंचीं, वहां का नजारा देखकह हैरान हो गईं। रजिस्ट्रारों की फौज विभिन्न प्रशासकीय मामलों पर सीजेआई से निर्देश लेने को तैनात थी। दोनों बेटियों ने पिता का चैंबर देखा जिसमें एक बड़ा सा दफ्तर, दो छोटे-छोटे कमरों से सटा है। यह चैंबर सीजेआई के कोर्ट रूम के ठीक पीछे है।

गोद ली हुई हैं दो दिव्यांग बेटियां


सीजेआई चंद्रचूड़ ने 10.30 बजे अपना काम शुरू करने से पहले जब व्हील चेयर पर बेटियों को वकीलों के प्रवेश द्वार से कोर्ट रूम ले गए, सभी दंग रह गए। उस वक्त जस्टिस चंद्रचूड़ साधारण पोशाक में थे। उन्होंने दोनों बेटियों को दिखाया कि वो कहां से मुकदमों की सुनवाई करते हैं। जजों की बैठने की डायस के सामने फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक टैब्स लिए वकीलों की भीड़ देख माही और प्रियंका फिर हैरान हुईं। उन्हें पता चल गया कि 9 नवंबर से पापा पर काम का बोझ सच में बढ़ गया है। उसी दिन जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली थी। वो दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे और 10 नवंबर, 2024 को रिटायर हो जाएंगे। उनके पिता जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (Justice YV Chandrachud) 16वें सीजेआई थे। उनके नाम 7 साल पांच महीने तक भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। जस्टिस चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना गोद ली हुईं दोनों बेटियों माही और प्रियंका पर जान छिड़कते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.