जिसे दुनिया ने मान लिया था फूंका कारतूस, वो तो अभी भी है जिंदा बारूद

Updated on 04-05-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरू होने से पहले कोई कहता कि पीयूष चावला (Piyush Chawla) पर्पल कैप की रेस में होंगे तो भरोसा नहीं होता। पिछले सीजन अनसोल्ड रहे चावला को 2021 में सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला था। यानी पिछले दो आईपीएल सीजन में सिर्फ एक मैच। इस बार भी उनपर सिर्फ एक ही बोली लगी। अच्छे स्पिनर की कमी से जूझ रही मुंबई इंडियंस ने 50 लाख में 34 साल के पीयूष चावला को खरीदा। अब लेग स्पिनर चावला वो कर रहे हैं, जो 5-10 करोड़ में बिके खिलाड़ी भी नहीं कर पा रहे।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर

राशिद खान, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, वानिंदु हसरंगा जैसे दुनिया के टॉप स्पिनर आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं। लेकिन 46 मैच बाद जिस स्पिनर के नाम सबसे ज्यादा विकेट है उसका नाम है- पीयूष चावला। 9 मैचों में वह 15 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। पर्पल कप की रेस में लेग स्पिनर चावला चौथे नंबर पर हैं। सीजन के पहले मैच को छोड़ दें तो उन्होंने सभी मैचों में विकेट लिये हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर

राशिद खान, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, वानिंदु हसरंगा जैसे दुनिया के टॉप स्पिनर आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं। लेकिन 46 मैच बाद जिस स्पिनर के नाम सबसे ज्यादा विकेट है उसका नाम है- पीयूष चावला। 9 मैचों में वह 15 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। पर्पल कप की रेस में लेग स्पिनर चावला चौथे नंबर पर हैं। सीजन के पहले मैच को छोड़ दें तो उन्होंने सभी मैचों में विकेट लिये हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है।

2012 से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

पीयूष चावला 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 17 साल और 75 दिन की उम्र में उन्होंने भारत के लिए पहला मैच खेला था। सचिन तेंदुलकर के बाद चावला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। लेकिन 2012 के बाद उन्होंने उन्होंने इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 3 टेस्ट में उनके नाम 7, 25 वनडे में 32 और 7 टी20 में 4 विकेट हैं।

वह आईपीएल में लगातार खेल रहे थे। लेकिन पिछले दो साल से मौका नहीं मिलने के बाद उनका करियर खत्म माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि अभी उनमें आग बाकी है। 172 विकेट के साथ पीयूष चावला आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.