यह कैसी ट्रेन, जिसमें न खिड़की है और न दरवाजा, फिर भी पटरी पर दौड़ती है? रेलवे की NMG ट्रेन की पूरी कहानी

Updated on 09-06-2023 07:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railway) का नेटवर्क जितना बड़ा है, उतने ही इससे जुड़े फैक्ट्स भी हैं। रेलवे से जुड़े हर साइन बोर्ड का, हर निशान का, हर सिग्नल का खास काम होता है। रेलवे की हर चीज एक दूसरे से जुड़ी है। विशाल नेटवर्क वाला रेलवे (Railway) कई तरह से ट्रेनों का संचालन करता है। यात्री और मालगाड़ी ट्रेन भी कई तरह के होते हैं। आज इन्हीं में से एक ट्रेन NMG ट्रेन की बात करेंगे। कई बार आपके सामने से बिना खिड़की, बिना दरवाजे वाली ये ट्रेन गुजरी होगी। आपके दिमाग में ये सवाल भी उठा होगा कि जब ट्रेन में खिड़की दरवाजे ही नहीं है तो फिर चल क्यों रही है। आज इस NMG ट्रेन में बारे में सबकुछ जानते हैं।

​क्या है NMG ट्रेन​

NMG यानी New Modified Goods ट्रेन । ये एक तरह मालगाड़ी होती है, जो बाकी मालगाड़ियों की तरह एक राज्य से दूसरे राज्य तक सामान की ढुलाई करती है। एनएमजी ट्रेन बाकी मालगाड़ियों से थोड़ी अलग होती है। देखने में ये बिल्कुल पैसेंजर ट्रेन की तरह ही होती है, लेकिन इसके सारे खिड़की-दरवाजे बंद होते हैं। यात्री ट्रेनों से ही इस ट्रेन के रैक तैयार किए जाते हैं। NMG ट्रेन में तब्दील होने पर इसकी पीरियोडिक ओवरहॉलिंग बढ़ जाती है। इसकी स्पीड 75 किमी प्रति घंटे की होती है।

​क्यों बनाई जाती है NMG ट्रेन​

रेलवे की पैसेंजर ट्रेनों में सेवाएं देने वाले ICF कोच कोडल की लाइफ अधिकतम 20 से 25 साल होती है। कई ट्रेनों के आईसीएफ कोच तो 20 साल में ही सेवा देने के दायक नहीं रहते हैं। ऐसे में इन कोच को सर्विस से फ्री कर दिया जाता है। यात्री सर्विस से फ्री होने के बाद ये कोच पीओएच यानी Periodic Overhauling के लिए भेजे जाते हैं। वहां उन्हें ऑटो कैरियर में बदल दिया जाता है। इन्हें NMG ट्रेन का नाम दिया जाता है। इन ट्रेनों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इसमें कार, मिनी ट्रक, ट्रैक्टरों की आसानी से लोडिंग-अनलोडिंग को सके।

​क्यों बंद होते हैं खिड़की-दरवाजे​

एनएमजी ट्रेनों की खास पहचान है कि इसमें सारी खिड़की दरवाजे बंद होते हैं। पैसेंजर ट्रेनों के रिटायर कोच के मोडिफिकेशन के बाद इन्हें तैयार किया जाता है। इसलिए इसके सभी खिड़की-दरवाजे बंद कर आखिरी में दरवाजे लगाया जाता है। जहां से सामान को उतारने और चढ़ाने में आसानी होती है। वहीं खिड़की-दरवाजे बंद होने से कोई भी व्यक्ति ट्रेन में रखे सामान से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।

​क्या है इनका इस्तेमाल​

इस एनएमजी ट्रेनों के जरिए खास तौर पर कार या ट्रैक्टर को ढोया जाता है। इन ट्रेनों में खासकर इन्हीं चीजों की ढुलाई होती है। एक राज्य से दूसरे राज्यों तक माल ढुलाई में इन ट्रेनों का खास रोल रहता है। यानी देश की अर्थव्यवस्था में इस तरह की ट्रेनों का अहम रोल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.