फिल्मों पर बेवजह बोलने की क्या जरूरत... पीएम मोदी ने बड़बोले BJP नेताओं को दी नसीहत

Updated on 18-01-2023 06:05 PM
नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को कई संदेश दिए। इनमें कई सुझाव और कुछ नसीहतें भी थीं। पीएम मोदी ने नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं। इसके बाद इसकी चर्चा पूरे दिन मीडिया में होती है और वही चलता रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को बेवजह के बयानों से बचना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने न ही किसी नेता का नाम लिया और न ही किसी फिल्म का। हालांकि जैसे ही यह खबर सामने आई लोग इसे पठान फिल्म से जोड़कर देखने लगे। पठान फिल्म के गाने पर हाल ही में काफी बवाल मचा था और पार्टी के कुछ नेताओं ने इस पर अपना विरोध भी जताया था।
यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह बात जरूर नरोत्तम मिश्रा के लिए कही गई होगी। फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया था। फिल्म पठान इसी महीने रिलीज होने वाली है और इसके एक गाने पर काफी बवाल हो रहा है।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से पसमांदा मुसलमानों, बोहरा मुस्लिमों तक पहुंच बनाने को कहा। पीएम मोदी ने ईसाई वोट बैंक को लेकर भी संदेश दिया। पीएम ने कहा कि कोई हमें वोट दे या ना दें लेकिन सबसे संपर्क बनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम समय आने वाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भी किया कि वे अमृत काल को कर्तव्य काल में परवर्तित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें, तभी देश को तेजी से आगे ले जाया जा सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन में रूपांतरित हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.