टीसीएस और टीडीएस में क्या अंतर है? ITR फाइल करने से पहले जान लीजिए पूरी डिटेल

Updated on 19-05-2023 08:42 PM
नई दिल्ली: आईटीआर दाखिल करने का समय नजदीक आ रहा है। अक्सर लोग टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) को लेकर अक्सर कनफ्यूज रहते हैं। कई लोग इन दोनों के बीच फर्क नहीं समझ पाते हैं। यह टैक्स वसूल करने के दो अलग-अलग तरीके हैं। टीडीएस का मतलब होता है टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स जबकि टीसीएस का मतलब टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स होता है। दोनों में ही पैसों के लेन-देन करते समय टैक्स का हिस्सा काट लिया जाता है। यह पैसा सरकार के पास जमा कर दिया जाता है। लेकिन, दोनों में टैक्स भुगतान के तरीके में अंतर होता है। किसी नए व्यक्ति के लिए इस अंतर को समझना आसान नहीं होता है। इन दोनों ही मामलों में रिटर्न फाइल करने की जरूरत होती है। यहां हम आपको डिटेल से इनके बारे में बता रहे हैं।


TDS क्या है?

अगर किसी व्यक्ति को कोई इनकम होती है तो उस इनकम से टैक्स काटकर बाकी रकम दे दी जाती है। इस तरह टैक्स के रूप में काटी गई रकम को टीडीएस कहते हैं। सरकार टीडीएस के जरिए टैक्स जुटाती है। यह अलग-अलग तरह के इनकम सोर्स पर काटा जाता है। इनमें सैलरी, इनवेस्टमेंट पर मिला इंटरेस्ट और कमीशन आदि शामिल हैं। पेमेंट करने वाला संस्थान एक निश्चित रकम टीडीएस के रूप में काटता है। किस तरह के भुगतान पर कितना TDS कटेगा, इसकी घोषणा सरकार हर फाइनेंशियल ईयर के पहले कर देती है। आमदनी के स्रोत पर टैक्स कटौती होने के कारण इसे Tax Deducted at the Source यानी TDS बोला जाता है। इस तरह से टैक्स काटने वाले को Deductor कहा जाता है और जिसका टीडीएस कटता है उसे Deductee कहा जाता है।

टीडीएस का उदाहरण

टीडीएस को एक उदाहरण के जरिए समझते हैं। मान लीजिए आपको 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी पर जीती गई पूरी रकम पर 30% TDS काटने का नियम है। आपको 10 लाख रुपये का 30% काटकर बाकी रकम ही मिलेगी। यानी आपकी 10 लाख रुपये की लॉटरी में से तीन लाख रुपये TDS के रूप में काट लिए जाएंगे। इस तरह आपको दस लाख रुपये की लॉटरी जीतने पर सात लाख रुपये मिलेंगे। अगर आपको कहीं से प्रोफेशनल फीस मिलती है तो सालाना 30 हजार रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर 10 फीसदी टीडीएस काटा जाता है।

TCS क्या है?

TCS टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स होता है। यानी सोर्स पर एकत्रित टैक्स। यह टैक्स कुछ खास प्रकार की वस्तुओं के सौदे पर लगता है। जैसे शराब, तेंदू पत्ता, इमारती लकड़ी, स्क्रैप, मिनरल्स वगैरह। सामान की कीमत लेते वक्त, उसमें टैक्स का पैसा भी जोड़कर ले लिया जाता है और सरकार के पास जमा कर दिया जाता है। TCS को खरीदार (purchaser) से वसूलने और सरकार के पास जमा करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होती है जो कि सामान बेचता है। यानी यह जिम्मेदारी Seller की होती है। कीमत मिलने के स्रोत से टैक्स वसूलने के कारण इसे Tax Collected at the Source यानी TCS कहा जाता है। इनकम टैक्स कानून की धारी 206C (1) के मुताबिक सिर्फ बिजनेस उद्देश्य से कुछ विशेष वस्तुओं की बिक्री पर ही TCS काटने का नियम है। व्यक्तिगत उपभोग के लिए सौदा होने पर यह नहीं लगता है।

TCS का उदाहरण

टीसीएस को एक उदाहरण के जरिए समझने की कोशिश करते हैं। माना किसी व्यक्ति ने किसी कंपनी को एक लाख रुपये का स्क्रैप बेचा। स्क्रैप पर एक फीसदी का टीसीएस लेने का नियम है। एक लाख रुपये की एक फीसदी रकम 1000 रुपये है। इस तरह कंपनी से कुल एक लाख एक हजार रुपये लिए जाएंगे। इस तरह वसूले गए 1000 रुपये के TCS को इनकम टैक्स विभाग के पास जमा करना होगा। अलग-अलग चीजों पर इसका रेट अलग-अलग है। मसलन तेंदू पत्ता पर यह सबसे अधिक पांच परसेंट है। शराब या अल्कोहल पर यह 2.5 फीसदी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.