टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे ये क्या कर रहे हैं? खतरे में आ जाएगी टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह

Updated on 24-04-2023 08:12 PM
कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आईपीएल 2020 में 9 मैच में 113, 2021 में 2 मैच में 8 और 2022 में 7 मैच में 133 रन बनाए थे। भारत के लिए वह सिर्फ टेस्ट मैच में खेल रहे थे। उन्हें पिछले साल की शुरुआत में टेस्ट टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। घरेलू मैचों में भी उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी थी। एक समय आईपीएल में कप्तानी कर चुके रहाणे का आईपीएल 2023 की नीलामी में बेस प्राइस 50 लाख था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें इसी प्राइस पर नीलामी में अपने साथ जोड़ा। अब रहाणे जो कर रहे हैं, उसकी उम्मीद शायद उन्हें भी नहीं रही होगी।

रहाणे के 360 डिग्री शॉट

इंटरनेशनल क्रिकेट में चंद ही बल्लेबाज हैं, जो 360 डिग्री शॉट खेल पाते हैं। एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को ऐसा करते फैंस देखते हैं। लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने एक के बाद एक कई ऐसे शॉट खेले जिसकी उम्मीद टेस्ट स्पेशलिस्ट से किसी को भी नहीं होगी।

उमेश यादव की एक गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर जाकर विकेटकीपर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। ऐसे ही कुलवंत खिजरोलिया के खिलाफ उन्होंने खड़े-खड़े बल्ले का मुंह खोला और गेंद शॉट थंर्ड मैन के ऊपर से एक टप्पे में बाउंड्री लाइन से बाहर चली गई। इस मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली। 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से। उनके आईपीएल करियर में सिर्फ दूसरा ही मौका है, जब उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दोनों इसी सीजन हुआ है।

5 मैच में 200 से ज्यादा रन

आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। मोइन अली के बीमार होने की वजह से उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच मिला। उसमें उन्होंने 19 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। इस सीजन अभी तक 5 मैचों में रहाणे ने 52.25 की औसत और 199.05 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.