भारत हिंद महासागर में ऐसा क्‍या करने जा रहा जिससे चीन में मचा हड़कंप, बंगाल की खाड़ी में भेजा जासूसी जहाज युआन वांग 5, जानें

Updated on 22-09-2025 03:46 PM
बीजिंग: चीन के जासूसी जहाज युआन वांग 5 की भारत के पास के समुद्री क्षेत्र में वापसी हुई है। इस जहाज की ये वापसी इसलिए खास है क्योंकि यह जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालने के तीन साल बाद भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में वापस आया है। यह चीनी नेवी का अत्याधुनिक सैटेलाइट और मिसाइल ट्रैकिंग पोत है। भारत युआन वांग 5 की हिंद महासागर में गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। ऐसी अटकलें हैं कि भारत 24 और 25 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक हाइपरसोनिक लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। शिप की हिंद महासागर में वापसी को इस टेस्ट से जोड़ा जा रहा है।

डेक्कन हेराल्ड (डीएच) की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली ने 24 और 25 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित करने वाला एक नोटम जारी किया है। इससे भारत की ओर से मिसाइल परीक्षण की अटकलों को बल मिला है। युआन वांग अगस्त 2022 में हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा था। इसे श्रीलंका ने 2016 में चीन की एक सरकारी कंपनी को पट्टे पर दे दिया था। इस पर भारत ने श्रीलंका को अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया था। युआन वांग 5 के आखिरी बार 18 सितंबर के आसपास इंडोनेशिया के पास होने की सूचना मिली थी।

क्यों बढ़ी भारत की चिंता

सूत्रों ने डीएच को बताया कि मिसाइल टेस्ट के समय हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी पीएलए नौसेना के जहाज की गतिविधियों ने नई दिल्ली में चिंताएं पैदा की है। इसमें सबसे अहम चिंता ये है कि इस शिप की दोहरे उपयोग वाली ट्रैकिंग क्षमताओं का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा सकता है।
युआन वांग 5 में उच्च-सटीकता और लंबी दूरी की डाइमेंशन कॉम्पेरेटि मोनोपल्स रडार प्रणालियां हैं। ये उड़ान या कक्षा में मौजूद वस्तुओं का मैन्युअल या स्वचालित रूप से पता लगाने और उन पर नजर रखने में सक्षम हैं। इस शिफ में 400 से ज्यादा कर्मियों का दल है।

चीनी जहाज में कई खासियत

चीन का यह जहाज पीएलए नौसेना के सामरिक सहायता बल द्वारा उपग्रहों और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जहाजों में से एक है। सितंबर 2007 में सेवा में आने के बाद से इस जासूसी जहाज ने 80 से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं। इनमें चीन के चालक दल वाले अंतरिक्ष यान शेनझोउ मिशन और बेइदोउ सैटेलाइट पर नजर रखना शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.