फ्लाइट में ये क्या हो रहा है, नशे में धुत यात्री, खोल रहा था इमरजेंसी डोर

Updated on 08-04-2023 07:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय हवाई जहाज में यात्रा तो खूब करने लगे हैं। लेकिन, उनका व्यवहार अनियंत्रित होते जा रहा है। अब कल की ही घटना देखिए। शुक्रवार को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री जो कर रहा था, उससे सभी यात्रियों की जान खतरे में आ सकता था। वह यात्री इमरजेंसी डोर का फ्लैप खोलने की कोशिश की। इसके बाद क्रू ने मामले को संभाला। यदि वह यात्री ऐसा करने में सफल हो जाता तो हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती।

सीआईएसएफ के हवाले किया गया यात्री को


इस मामले की सूचना संबंधित एजेंसियों को दी गई और उचित कार्रवाई शुरू की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6ई 308 में सवार यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। यह देखने पर, बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई। प्रवक्ता ने कहा, उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया और अनियंत्रित यात्री को बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।

बढ़ रही है ऐसी घटना


फ्लाइट में यात्रियों का अनियंत्रित हो जाने की घटना बढ़ रही है। इससे पहले, बीते मार्च के अंत में, दुबई से मुंबई आने वाली इंडिगो की उड़ान में दो यात्रियों ने चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा। इसके बाद मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। एयरलाइंस ने पिछले कुछ महीनों में कुछ हवाई यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं देखी हैं। ऑन-बोर्ड अनियंत्रित व्यवहार से निपटने के लिए, विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) ने सीएआर, धारा 3- वायु परिवहन, श्रृंखला एम, और भाग 6 को अनियंत्रित/विघटनकारी यात्रियों की हैंडलिंग शीर्षक से जारी किया है।

ऐसे यात्रियों पर लग सकती है रोक


सीएआर में परिभाषित प्रक्रिया के अनुसार, अनियंत्रित यात्रियों को एयरलाइंस नो फ्लाई लिस्ट में डाल सकता है। फिर कुछ अवधि के लिए उस पर यात्रा का प्रतिबंध लग जाता है। हालांकि एयरलाइन द्वारा यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में रखे जाने से पहले यात्रियों को जवाबदेह ठहराने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है। एयरलाइंस द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, डीजीसीए द्वारा नो फ्लाई लिस्ट का रखरखाव किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.