'गर्भ संस्कार' क्या है? संघ ने कहा, प्रेग्नेंट महिलाएं राम और हनुमान के बारे में पढ़ें

Updated on 06-03-2023 05:19 PM
नई दिल्‍ली: 'गर्भवती महिलाओं को भगवान राम, हनुमान, शिवाजी और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष के बारे में पढ़ना चाहिए ताकि बच्चे को गर्भ में ही संस्कार मिल सकें।' यह सलाह दी है राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन संवर्धिनी न्‍यास ने। यह संगठन RSS की महिला इकाई, राष्ट्र सेविका समिति के तहत आता है। 'गर्भ संस्कार' नाम से एक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत, गायनकोलॉजिस्‍ट्स को गर्भवती महिलाओं से संपर्क करने को कहा जाएगा। डॉक्‍टर्स उन्‍हें यह सिखाएंगे कि जन्म से पहले ही बच्चे को भारतीय संस्कृति से कैसे रूबरू कराएं। संवर्धिनी न्‍यास की नैशनल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी माधुरी मराठे ने कहा, 'गर्भ से ही संस्कार लाना है। बच्चों को देश के बारे में सिखाना प्राथमिकता है।' उन्होंने शिवाजी की मां, जीजाबाई का उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने एक राजा के जन्म की कामना की थी। माधुरी ने कहा कि सभी महिलाओं को इसी तरह प्रार्थना करनी चाहिए ताकि बच्चों में हिंदू शासकों के गुण आ सकें।
रविवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक इवेंट हुआ जिसमें 70-80 डॉक्‍टर्स ने शिरकत की। इनमें से ज्‍यादातर गायनकोलॉजिस्‍ट्स और आयुर्वेद डॉक्‍टर्स थे जो 12 अलग-अलग राज्यों से आए थे। जेएनयू की वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, लेकिन नहीं आईं।

'गर्भ संस्‍कार से DNA भी बदल सकता है'
AIIMS के NMR डिपार्टमेंट की डॉक्‍टर रामा जयासुंदर ने कहा कि विसंगतियों के साथ पैदा होने वाले बच्‍चों की संख्‍या बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि 'इससे हैरानी होती है कि गर्भावस्‍था में क्‍या गड़बड़ हो रही है। गर्भ संस्‍कार प्रेग्‍नेंसी के पहले ही शुरू हो जाता है। जैसे ही कोई कपल बच्‍चे के बारे में सोचता है, आयुर्वेद की बात आ जाती है।' इवेंट में शामिल सदस्‍यों ने कहा क‍ि 'गर्भ साफ' करने के लिए महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान संस्‍कृत और गीता पाठ करना चाहिए। उन्‍होंने दावा किया कि अगर 'गर्भ संस्‍कार' ठीक से किया जाए तो गर्भ में बच्‍चे का DNA भी बदला जा सकता है।
इस इवेंट में LGBTQ पर भी बात हुई। यह कहा गया कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान बच्‍चे के लिंग से जुड़ी आकांक्षाओं के चलते आजकल बच्‍चे होमोसेक्‍सुअल होते हैं। डॉ श्‍वेता डांगरे ने कहा, 'अगर किसी मां को बेटा हो चुका है और वह दूसरी संतान लड़की चाहती है लेकिन जन्‍म लड़के को देती है तो बच्‍चा होमोसेक्‍सुअल हो सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.