भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में क्या होती है चर्चा, जानें इनसाइड स्टोरी

Updated on 14-10-2023 03:27 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी लगभग एक जैसा ही बयान देते हैं। दोनों तरफ से कहा जाता है कि हम भारत-पाकिस्तान के मैच को आम मैच की तरह लेते हैं। लेकिन इस मैच का दबाव अलग ही होता है। मैदान पर उसका असर भी दिख जाता है। अब एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। इससे पहले सभी यह जानना चाहते हैं कि भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या होता है।


अकरम ने सुनाई थी इनसाइड स्टोरी

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की ड्रेसिंग रूम में क्या चर्चा होती है, इसके बारे में वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में बताया था। वसीम ने कहा था कि जब वह खेलते थे तो 10 मिनट की मीटिंग में 9 मिनट सिर्फ सचिन तेंदुलकर के बारे में ही बात होती थी। हो भी क्यों ना, सचिन वो खिलाड़ी रहे हैं जिसने पाकिस्तान को हमेशा परेशान किया है। 1992, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाक के मुकाबले में सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द मैच थे। तो साफ है कि पाकिस्तानियों के अंदर सचिन का कितना खौफ था।
इसके साथ ही पाकिस्तान गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को चोटिल करने के प्लान से भी उतरते हैं। उनका फोकस शरीर पर गेंद मारने का होता है। एक बार खुद शोएब अख्तर ने यह खुलासा किया था।

अब फोकस किस पर करें?

अब भारतीय टीम के हालात अलग है। लेकिन पाकिस्तान का फोकस अभी भी सिर्फ और सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों को रोकने पर होता है। पहले सिर्फ सचिन थे लेकिन अब एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं। रोहित शर्मा को आउट करने पर विराट कोहली कूट देंगे। विराट नहीं चले तो केएल राहुल हैं। शुभमन गिल हैं, हार्दिक पंड्या हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ऐसा हथियार है जिसका पाकिस्तान को पास तोड़ ही नहीं है। अब पाकिस्तान टीम को हर किसी के लिए अलग प्लान बनाना पड़ता होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.