अगर सेमीफाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा? भारत कैसे पहुंचेगा फाइनल में

Updated on 23-02-2023 08:08 PM

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा। जिसके लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। दोनों टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में प्रवेश करने को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है। तो आइये जानते हैं इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मौसम और पिच का क्या मिजाज रहने वाला है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वेदर रिपोर्ट
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं अगर केपटाउन के मौसम को लेकर बात करें तो, गुरुवार को केपटाउन में उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस। 68 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने के साथ-साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि बात करें बारिश की तो, वेदर डॉट कॉम के मुताबिक गुरुवार को बारिश के 10 प्रतिशत आसार हैं। ऐसे में बारिश कहीं न कहीं मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पिच रिपोर्ट

केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काल बन सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। यह पिच बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहती है। वहीं मिडिल ओवर में इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजो को भी मदद मिलती है। यहां पर अक्सर लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।

क्या बारिश की वजह से मिलेगा रिजर्व डे?
आपको बता दें कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश हो जाती है, जिसके चलते मैच उस दिन पूरा नहीं हो पाता। तो आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक दिन रिजर्व डे रखा है। यानी अगर 23 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया का खेल बारिश या किसी अन्य कारण के चलते पूरा नहीं हो पाया तो अगले दिन 24 फरवरी को मैच वहीं से शुरू होगा जहां से छोड़ा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.