जो देखा वो सच नहीं... गौतम गंभीर और नवीन उल हक से भिड़ंत पर विराट कोहली का पहला रिएक्शन

Updated on 02-05-2023 09:15 PM
लखनऊ: आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में विराट कोहली की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और कोच गौतम गंभीर से हो गई थी। मैच के बाद तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- जो भी कुछ हम सुनते हैं वे विचार होते हैं, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक दृष्टिकोण है, सत्य नहीं। (Everything we hear is an opinion, not a fact. Everything we see is a perspective, not the truth.- Marcus Aurelius) दरअसल, यह रोम के सम्राट मार्कस ऑरेलियस रोम का कोट है।

विराट कोहली शायद यहां कहना चाहते हैं कि पूरे मामले को लेकर जो कुछ भी समझा जा रहा है वह पूरा सच नहीं है। सोमवार को हुए आईपीएल के एक मुकाबले में मैदान पर विराट कोहली, नवीन उल हक और फिर मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के कोच गौतम गंभीर से भिड़ंत हुई थी। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला था। एक मेंटॉर और कोच के रूप में गौतम गंभीर से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकते।

दूसरी ओर, विराट कोहली की महान सचिन तेंदुलकर से तुलना होती है। उनसे भी ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं होती है। कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें युवा अपना हीरो मानते हैं। इस तरह के मामले उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मैच की बात करें तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया। मैच लो स्कोरिंग रहा। बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए थे, जबकि लखनऊ की टीम 108 रनों पर ढेर हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.