क्या हो गया है इंडिगो को, उसकी सेवा से खफा हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी, कैसी-कैसी बातें ट्वीट कर रहे हैं

Updated on 30-11-2023 02:39 PM
नई दिल्ली : इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स में लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोग ही नहीं सेलिब्रिटी भी इंडिगो की खराब सर्विस के बारे में शिकायत कर रहे हैं। ताजा मामले में मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने एक्स (ट्विटर) पर अपना अनुभव शेयर किया है। कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी फ्लाइट में पायलट ही नहीं आया था, जिस कारण उड़ान में काफी देरी हुई। विवेक अग्निहोत्री ने भी कुछ इसी तरह की बात कही।

ट्रैफिक में फंस गया पायलट

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'डियर इंडिगो, पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है। क्या? सच में? हमें 8 बजे टेकऑफ करना था, लेकिन अब 9 बजकर 20 मिनट हो गए हैं। अब तक कॉकपिट में कोई पायलट मौजूद नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी भी नहीं।'

कपिल शर्मा ने कहा- आपको शर्म आनी चाहिए


अगले ट्वीट में उन्होंने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अब वे सभी यात्रियों को उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे, लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चेक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा।' कपिल ने लिखा, 'लोग आपकी वजह से परेशान हैं इंडिगो। वील चेयर पर कुछ बुजुर्ग हैं, जिनकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए।'

विवेक अग्निहोत्री ने जमकर सुनाया


'द कश्मीर फाइल्स' से लेकर 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्में बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इंडिगो को जमकर सुनाया है। उनकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे लेट हो गई थी। साथ ही एयरलाइन की सेवाएं काफी परेशान करने वाली थीं। उन्होंने कहा कि शौचालय भी साफ नहीं थे। फिल्ममेकर ने बताया कि वे सुबह 11:10 बजे फ्लाइट में चढ़े थे लेकिन दोपहर 12:40 बजे तक विमान में ही फंसे रहे।

किसलिए हैं ये एडवांस AI सॉफ्टवेयर?


विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'सुबह 11:10 बजे विमान में चढ़े। 12:40 बजे हैं... 1:30 घंटे और पायलट या क्रू-मेंबर से इन्फॉर्मेशन का एक शब्द भी नहीं। दुनिया भर में फ्लाइट्स लेट होती है, लेकिन यात्रियों के प्रति ऐसी उदासीनता का अनोखा गुण इंडिगो के पास है। साथ ही, क्या देरी का कारण जानने का कोई तरीका नहीं है? ये सभी अत्यधिक एडवांस एआई सॉफ्टवेयर किसलिए हैं? परेशान और भटके हुए क्रू के साथ यात्रियों को एसी वाली सुरंग में क्यों बंद कर दिया गया है?'

बिखरे पड़े टिशू पेपर

उन्होंने आगे लिखा, 'शौचालय के फर्श पर टिशू पेपर बिखरे हुए हैं। लोग पानी के लिए चिल्ला रहे हैं। मैं बहुत कम ही इंडिगो से उड़ान भरता हूं और मुझे हमेशा उनका क्रू-फ्लायर इंटरैक्शन दयनीय लगता है। अगर फ्लाइट्स में 30 मिनट से अधिक की देरी होती है, तो क्या एयरलाइंस को हवाई किराए का एक हिस्सा वापस नहीं करना चाहिए?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.