जब आखिरी बार महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हुई थी भिड़ंत तो क्या हुआ था? देखें भारत का पूरा रिकॉर्ड

Updated on 30-10-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने से भारत सिर्फ 2 कदम दूर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में आज यानी 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रह है। फैंस को भारतीय टीम से इस मैच में काफी उम्मीदें होंगी। आइये, मैच से पहले जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम का महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसा रिकॉर्ड है।

महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम अब तक 4 बार सेमीफाइनल तक पहुंची है। इसमें से 2 में उन्हें जीत तो 2 में हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी बार भारतीय टीम सेमीफाइनल में 2017 में पहुंची थी, उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से ही था। भारत ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी थी। भारत 36 रन से वो मुकाबला जीत गया था। भारत ने 281 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया को दिया था और इसके बाद उन्हें 245 रन पर ऑल आउट कर दिया था।
2005 में भारत का महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 204 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को 164 रन पर ऑल आउट कर दिया और 40 रन से मैच अपने नाम कर लिया।2000 के महिला वर्ल्ड कप में भी भारत का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से ही हुआ था। इस मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। यह टारगेट कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से मैच जीत गई।

महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत का रिकॉर्ड

  • 1996, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया 19 रन से जीता
  • 2000, भारत बनाम न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता
  • 2005, भारत बनाम न्यूजीलैंड- भारत 40 रन से जीता
  • 2017, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- भारत 36 रन से जीता

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.