ऐसा क्या हुआ कि तेजी से गिरने लगा अडानी विल्मर का शेयर? जानिए अंदर की बात

Updated on 09-08-2023 02:50 PM

नई दिल्ली : गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी विल्मर के शेयर (Adani Wilmar Share) में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 5 फीसदी तक गिर गया। वहीं, अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर (Adani Enterprises Share) में 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। शेयरों में यह उतार-चढ़ाव उन रिपोर्ट्स के बीच देखने को मिला है, जिनके अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज अडानी विल्मर में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।


अडानी विल्मर में हिस्सेदारी बेचने की योजना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज कुछ महीनों से अडानी विल्मर में अपनी 44 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। बिक्री के बाद गौतम अडानी एंड फैमिली कंपनी में मामूली हिस्सेदारी रख सकते हैं।
 

तेलों की कीमतें गिरने से हुआ घाटा

पिछले हफ्ते अडानी विल्मर ने अपना पहली तिमाही का रिजल्ट (Adani Wilmar Q1 Result) जारी किया था। खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट के चलते पहली तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ था। पहली तिमाही में अडानी विल्मर के समेकित राजस्व में 12 फीसदी की गिरावट आई, जिससे यह 12,928 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी के राजस्व में गिरावट की वजह खाद्य तेलों की कीमतों में आई भारी गिरावट है। फूड और एफएमसीजी सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 28 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की गई, जो 1100 करोड़ रुपये के करीब रहा।


फरवरी 2022 में आया था आईपीओ

अडानी विल्मर, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सिंगापुर की विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड की जॉइंट वेंचर है। फॉर्च्यून अडानी विल्मर का ही एडिबल ऑयल ब्रांड है। अडानी विल्मर की फरवरी 2022 में शेयर मार्केट में लिस्टिंग हुई थी। अडानी विल्मर के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 218-230 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इस शेयर का अब तक का ऑल टाइम हाई 878.30 रुपये है, जो इसने 28 अप्रैल, 2022 को छुआ था।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.