भुसावल में ऐसा क्या हुआ कि बढ़ गए केले के दाम?

Updated on 23-03-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: नवरात्रे की शुरुआत कल मतलब बुधवार से ही हो गई है। कल यानी शुक्रवार से रमजान (Ramadan 2023) भी शुरू हो रहा है। इस दौरान चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, अधिकतर व्यक्ति उपवास पर रहते हैं। ऐसे में फलों की बिक्री बढ़ जाती है। फलों में भी केला सबसे ज्यादा बिकता है क्योंकि यह एक तो सस्ता होता है। दुसरा, इसमें भरपूर पोषण भी होता है। इसलिए उपवास करने वाले केला खा कर भी दिन गुजार देते हैं। लेकिन इस बार इनके लिए केला दुर्लभ हो रहा है। पिछले साल इस समय 50 से 60 रुपये दर्जन मिलने वाला केला 100 से 110 रुपये दर्जन बिक रहा है। केले के कारोबारी बताते हैं कि इस बार भुसावल (Bhusaval) में ही केले की फसल खराब हो गई है। इसलिए वहीं से केला महंगा हा रहा है।

थोक मंडी के क्या है केले का भाव


दिल्ली एनसीआर में केले की थोक मंडी दिल्ली के आजादपुर में है। वहां मालगाड़ी में भरकर हरा केला भुसावल से आता है। वहीं केले को पकाया जाता है। और दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के मंडियों में ट्रकों के जरिए भेजा जाता है। पिछले साल इस समय आजादपुर मंडी में केले का भाव 500 से 700 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल तक रहता था। लेक‍िन इस साल थोक बाजारों में ही केले का भाव औसतन 2,000 से 3,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जिन मंडियों में केले की आमद कम है, वहां इसके भाव 3,500 से 5,000 रुपये तक चले गए हैं।

    क्यों महंगा हुआ है केला


    केला कारोबारियों का कहना है कि इस बार महाराष्ट्र, खास कर भुसावल के आसपास बेमौसम की बारिश खूब हुई। वहां ही केले की खूब खेती होती है। बारिश की वजह से केले की फसल बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जब केले की खड़ी फसल बर्बाद हुई है और बाजार में इसकी आवक घट गई। बाजार में केले की आवक तो घटी लेकिन डिमांड में कोई कमी नहीं दिखी। इसलिए इसके दाम में खूब बढ़ोतरी हो गई। इसके साथ ही भुसावल में केले की फसल में सीएमवी (ककड़ी मोजेक वायरस) और करपा रोग के प्रकोप की भी खबर है। इससे भी फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे उत्तर भारत की मंडियों में केले की आवक तेजी से घटी है। इस कारण केले के दाम बढ़े हैं।

    किसानों को हुआ है लाभ


    केले के फसल में हुए नुकसान के बाद केला कारोबार की स्थिति बदल गई है। केला उगाने वाले किसान पहले व्यापार‍ियों को फोन करके खरीदने की गुहार लगाते थे। लेक‍िन अब स्थिति बदल गई है। केला के व्यापारी अब इसे खरीदने के लिए सीधे किसानों के खेत में जा रहे हैं। इस समय केला एक्सपोर्ट भी खूब हो रहा है। चूंकि भुसावल का केला बेहतर क्वालिटी का माना जाता है। इसलिए एक्सपोर्ट में इसी की मांग रहती है।

    फिलहाल दाम में कमी के आसार नहीं


    केला कारोबारी कहते हैं कि अगले कुछ महीने तक इसके दाम में कमी होने के आसार नहीं हैं। कल से रमजान शुरू हो रहा है। यह एक महीना चलेगा। उसके बाद उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होगा। गर्मी के मौसम में वैसे ही केला महंगा रहता है। इस दौरान महाराष्ट्र में भी गर्मी बढ़ जाती है। इससे फसल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.