हार के बाद क्या बोले राहुल द्रविड़, युवा प्लेयर्स के बारे में दिया बड़ा बयान

Updated on 06-01-2023 09:57 PM
पुणे: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश है और उन्होंने कहा कि इस समय टीम इस विभाग में काफी मजबूत हैं। द्रविड़ ने यह संकेत दिया कि रविंद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे जिससे स्पिन हरफनमौला विभाग में भारत और मजबूत हो जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत की 16 रन से हार के बाद द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारा स्पिन हरफनमौला विभाग इस समय काफी मजबूत है।’
भारत ने अब तक दो टी 20 मैचों में तीन युवाओं गिल, मावी और त्रिपाठी को पदार्पण कराया है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमें इन युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। हमें समझना होगा कि इस तरह के मैच हो सकते हैं। युवा खिलाड़ी सुधार कर रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल मुकाबले हो सकते हैं और यह उनके लिए सीखने का अच्छा अनुभव है।
अक्षर पटेल ने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ 31 गेंद में 65 रन बनाए। कोच ने कहा कि इससे उनके पास विकल्प बढ गए हैं। उन्होंने कहा, ‘शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा थे। वाशिंगटन सुंदर भी हैं और फिर जडेजा भी आ जाएंगे। हम टीम से खुश हैं। टी-20 क्रिकेट में जब भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अच्छा संकेत है। उसके जैसे खिलाड़ी, सुंदर और जडेजा के आने से हमारे पास विकल्प बढ़ जाएंगे।’
कोच ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजी में शिवम मावी के प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश हैं। मावी ने इस मैच में तेजी से 26 रन भी बनाए। द्रविड़ ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी में हम हार्दिक पर काफी निर्भर हैं। हम चाहते हैं कि दूसरे खिलाड़ी भी आगे आए। मावी की बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा, उसने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी। तेज गेंदबाजों को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.