पिच पर लेटकर मिचेल स्टार्क ने यह क्या कर दिया, ऐसा गजब कैच कभी नहीं देखा होगा!

Updated on 22-11-2025 01:02 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक दोनों ही टीमों ने कमाल की गेंदबाजी की है। 2 दिन के भीतर एक-एक बार दोनों टीमें आउट हो चुकी हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पिच कैसा खेल रही है और किस तरह की गेंदबाजी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने तो तहलका मचा रखा है। वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं। पहली पारी में स्टार्क ने 7 विकेट झटके। दूसरी में अब तक 2 विकेट ले चुके हैं। दूसरी पारी में हालांकि स्टार्क ने एक शानदार कैच भी लपका, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।

मिचेल स्टार्क ने पकड़ा लाजवाब कैच

दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। स्ट्राइक पर जैक क्राउली थे। उन्होंने 4 गेंद डॉट खेलीं। 5वीं गेंद स्टार्क ने थोड़ी ऊपर डाली, जिसको क्राउली ड्राइव करना चाहते थे। उन्होंने शॉट खेला और गेंद हवा में रही। स्टार्क से गेंद थोड़ी दूर थी। लेकिन, उन्होंने एक हाथ निकाला और गजब का कैच लपक लिया
तेज गेंदबाज के लिए ऐसा कैच पकड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, क्योंकि वह भागकर आ रहे होते हैं। इस तरह जैक क्राउली दूसरी पारी में भी डक पर आउट हो गए। पहली पारी में भी क्राउली खाता नहीं खोल पाए थे और उनको स्टार्क ने ही आउट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.