कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM नरेंद्र मोदी को ऐसा क्या बोला, बीजेपी भड़क गई

Updated on 20-02-2023 06:13 PM
नई दिल्ली: अडानी स्टॉक विवाद (Adani Stock Crash) को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को संसद से लेकर सड़क तक घेरने में लगी है। उधर केंद्र सरकार कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को कोई खास महत्व नहीं दे रही है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के गठन की मांग की है, मगर अब तक कोई कमेटी गठित नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ और हमलावर हो गई है, कांग्रेस के नेताओं ने जुबानी जंग तेज कर दी है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। दरअसल पवन खेड़ा अडानी के मुद्दे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, उस दौरान खेड़ा ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी का गठन कर सकते थे तो नरेंद्र 'गौतम दास' मोदी को क्या प्रॉब्लम है। हालांकि इसके बाद वह रुके और अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि नरेंद्र 'गौतम दास' है या नरेंद्र 'दामोदर दास' है।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पवन खेड़ा की इस टिप्पणी को लेकर ट्टिटर पर यूजर्स और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जाहिर किया है। कुछ यूजर्स खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे हैं। ट्विटर पर #pawankhera ट्रेंड कर रहा है। हालांकि खुद को घिरता देख खेड़ा बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'मैं वास्तव में भ्रमित हो गया कि यह दामोदर दास है या गौतम दास…।'
इससे पहले भी खेड़ा पीएम मोदी और पूर्व प्रधानंमत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन मोहम्मद अली जिन्ना को याद किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 25 दिसंबर को जिन्ना और उनके भाषण को याद करते हुए कहा, 'संयोग से, आज मुहम्मद अली जिन्ना का जन्मदिन है।' खेड़ा के इस बयान के बाद भी सियासी पारा चढ़ गया था।

अंबुज भारद्वाज नाम के यूजर ने लिखा है, 'इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता !! कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी , कभी सोचा नहीं था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रधानमंत्री मोदी जी के पूज्य पिताजी का नाम किस प्रकार ले रहे हैं जरा सुनिए !! एक गरीब के बेटे का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस आजतक नहीं हज़म कर पाई।'

पैगंबर विवाद में बीजेपी से निकाले गए नवीन कुमार जिंदल ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के पिताजी का नाम किस प्रकार ले रहा है, ये बौखलाए हुए हैं इनको ये समझ नही आ रहा है की मोदी जी का विरोध किस प्रकार से करें, जो भी टूल किट ले के आते हैं वो सब जनता के सामने खुल जाती है ये हताश और निराश कुंठा ग्रस्त लोग हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.