सतीश कौशिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? दिल्ली पुलिस अब खंगालेगी CCTV

Updated on 12-03-2023 01:41 AM
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने 8 मार्च को इस दुनियो को अलविदा कह दिया था। दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके जाने की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही थी लेकिन बावजूद उसके उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। क्योंकि वह दिल्ली में स्थित जिस फॉर्महाउस में ठहरे थे वहां कई दवाइयां पाई गई थीं। अब रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कई खुलासे किए गए हैं।


सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि एक्टर की हाइपरटेंशन और शुगर के मरीज थे। उन्हें हाई बीपी यानी ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। वैसे पुलिस को अभी भी कुछ ऐससा संदिग्ध नहीं मिला है, जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके और कुछ कह सके। फिलहाल वह जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि संतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम चार डॉक्टर्स ने किया था। इस दौरान उन्होंने वीडियोग्राफी और फ्रोटोग्राफी भी की थी, जिसे वह आगे के लिए रिकॉर्ड में रख सकें।

पुलिस को अब है इस रिपोर्ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक मौत मामले में 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। एक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट ही बताई गई है। कहा गया है कि कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक थी जिससे उन्हें अटैक आया था। उनकी मौक नॉर्मल ही हुई है। अब उनके हार्ट और ब्लड सैम्पल की जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट आने वाले 15 दिनों में पुलिस को सौंप दी जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस रिपोर्ट से कई सारी चीजें क्लियर हो जाएंगी।

सतीश कौशिक का यहां हुआ था पोस्टमॉर्टम

बता दें कि सतीश कौशिक जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। वहीं से लौटते वक्त रात 2.30 बजे के करीब उनकी मौत हो गई थी। एक्टर की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला था कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट ही बताया गया था। पोस्टमॉर्टम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये CRPC की धारा 174 के तहत की गई एक कार्रवाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.